समय न्यूज़ 24 स्पोर्ट डेस्क मुंबई : ICC T20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस जीत के साथ भारत अब 8 मार्च को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से भिड़ेगा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाये। भारत की ओर से संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 42 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली। उनके अलावा शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूत किया। मैच के दौरान भारत का स्कोर पांच विकेट पर 210 के पार पहुंच गया था। पांचवां झटका शिवम दुबे के रूप में लगा, जो रन आउट हो गये। इसके बाद हार्दिक पांड्या का साथ देने के लिए तिलक वर्मा क्रीज पर आये। इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद और विल जैक्स ने महत्वपूर्ण विकेट हासिल किये, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने इंग्लिश गेंदबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ा। अंततः लक्ष्य का पीछा करते हुये इंग्लैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और भारत ने 7 रन से मुकाबला जीत लिया।
|