पुलिस पर फायर कर भागते हुए दो अपराधी देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार, केंदुआडीह गोलीकांड में थी तलाश

City: Dhanbad | Date: 20/04/2020
1272

। पुलिस पर फायर कर भागते हुए दो अपराधी पकड़े गए हैं। अपराधियों के नाम हैं-सुकरा राम और सुजीत उर्फ उदय राम। पुलिस ने दोनों के पास से एक-एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। केंदुआडीह थाना क्षेत्र के काली बस्ती गोलीकांड में पुलिस को दोनों की तलाश थी। धनबाद के ग्रामीण एसपी अमित रेनू ने अपराधियों के पकड़े जाने की जानकारी दी है।

दो दिन पूर्व केंदुआडीह थाना इलाके में गोलीकांड की घटना के दो नामजद आरोपित सुकरा राम तथा सुजीत उर्फ उदय राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 पुलिस गिरफ्तार आरोपितों के पास से दो देसी पिस्तौल, एक खोखा, दो जिंदा गोली भी बरामद किया गया है । ग्रामीण एसपी अमित रेनू ने सोमावर को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पकड़े गए अपराधी काली बस्ती के रहने वाले हैं। दोनों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है । अपराधियों के खिलाफ धनसार थाना व केंदुआडीह थाना में आर्म्स एक्ट के मामले पहले से दर्ज हैं।

केंदुआडीह थाना क्षेत्र में 15 अप्रैल को रात्रि 9:30 बजे के करीब फुलवा देवी के घर पर सुकर राम के साथ-साथ पांच अन्य लोग रिवाल्वर के साथ आ धमके और आपस में कहासुनी शुरू हो गई। इसी कहासुनी के दौरान सुकर राम ने गोली चला दी जो फुलवा देवी की छोटी बहन रानी कुमारी को लगी। इसी बीच संत कुमार के द्वारा भी दूसरी गोली चला दी गई, जो सरोवर राम को छूते हुए निकल गई। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसी मामले में दोनों की तलाश थी।पुलिस को रविवार की रात गुप्त सूचना मिली थी कि सुकर राम और उसके साथी केंदुआडीह इलाके के कालीबस्ती आए हुए हैं । पुलिस ने अपना जाल बिछाते हुए घेराबंदी की। इस दाैरान अपराधी पुलिस पर ही फायर कर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी और कड़ी करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों पर पुलिस पर फायर करने और सरकारी काम में बाधा डालने की धारा लगाई गई है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026