हैपी बर्थडे: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती का आज 68वां जन्मदिन

Date: 16/06/2020
1133

समय न्यूज़ 24 डेस्क

बॉलीवुड में जाने माने ‘डिस्को डांसर’ बनकर हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले मिथुन चक्रवर्ती का आज जन्मदिन हैl वो1980के दशक के अपने सुनहरे दौर में एक डांसिंग स्टार के रूप में उभरेl उनका डिफरेंट तरह का डांस स्टाइल लोगों को बेहद पसंद आयाl मिथुन दा का जन्म 16जून 1952को हुआ, उनका असली नाम गौरांग चक्रवर्ती हैl

बर्थडे स्पेशल: मिथुन चक्रवर्ती के डिस्को  डांसर सॉन्ग आउटफिट ने बनाया नया ट्रेंड - Hindi Boldskyअपने जमाने के सुपरस्टार रहे मिथुन दा एक फिल्म एक्टर होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता और राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैंl कहा जाता है कि, मिथुन को एक्टिंग, एक्शन और डांसिंग तीनों में महारत हासिल हैl वहीँ उन्होंने अलग-अलग भाषाओं बंगाली, हिंदी, ओड़िया, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और पंजाबी में 350से ज्यादा फिल्में की हैंl उनकी अभियन प्रतिभा के कारण उन्हें 2फिल्मफेयर पुरस्कार और 3राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिए जा चुके हैं

मिथुन दा के डांस ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाईl मिथुन ने साल 1982में बहुत बड़ी हिट फिल्म ‘डिस्को डांसर’ में स्ट्रीट डांसर जिमी की भूमिका निभाईl इस फिल्म के निर्देशक रहे बब्बर सुभाष के साथ मिथुन चक्रवर्ती ने कसम पैदा करने वाले की, डांस-डांस और कमांडो नामक फिल्मों में भी काम कियाl जहाँ उनके इस कैरेक्टर ने उन्हें दर्शकों में लोकप्रिय बनायाl वहीँ मिथुन दा बॉलीवुड के इतिहास में सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैंl

बता दें कि, मिथुन चक्रवर्ती ने पुणे के फ़िल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया में प्रवेश लिया और वहां उन्होंने एक्टिंग की बारीकियां सीखीl इसके बाद बॉलीवुड में कदम रखने से पहले वे डांसिंग सनसनी हेलन के असिस्टेंट बनेl यहीं से उनके डिस्को डांसर बनने के सफर की शुरुआत हुईl मिथुन ने 1976 में मृणाल सेन की फ़िल्म ‘मृगया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया थाl पहली फ़िल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड मिल गयाl जब मिथुन फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन किए थे, उस दौर में फ़िल्मों में एक्शन सीन अक्सर बॉडी डबल करते थेl हालांकि, इस समय कुछ माहौल बदला हैl

 

More News

national news in hindi
संगीत के स्वर्णिम युग का अंत: सुरों की मल्लिका आशा भोंसले का 92 वर्ष की आयु में निधन, शोक ...
तिथि : 12/04/2026
national news in hindi
धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड धमाका: 10 दिनों में 1250 करोड़ पार तोड़ा ररर और KGF 2 का रिकॉर्ड
तिथि : 29/03/2016
national news in hindi
हनी सिंह ने बादशाह और रफ्तार पर तंज कसा, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू
तिथि : 28/02/2025
national news in hindi
रणवीर के अश्लील कमेंट पर भड़के जावेद अख्तर और मुकेश खन्ना
तिथि : 11/02/2025
national news in hindi
सारा अली खान ने बसंत पंचमी से पहले की देवघर के बाबा मंदिर में पूजा
तिथि : 02/02/2025
national news in hindi
भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का शव होटल में फंदे से लटकता मिला
तिथि : 26/03/2023
national news in hindi
माधुरी दीक्षित की मां का हुआ निधन, मुंबई के वर्ली में होगा अंतिम संस्कार
तिथि : 12/03/2023
national news in hindi
उर्फी जावेद ने पहनी बांस की टोकरी से बनी ड्रेस, यूजर ने पूछा- आपका टेलर कौन है
तिथि : 12/03/2023
national news in hindi
कुछ भी संदेहास्पद नहीं, बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक की मौत को लेकर दिल्ली पुलिस...
तिथि : 11/03/2023
national news in hindi
टूट गया भाभी जी घर पर है की अंगूरी भाभी का 19 साल का रिश्ता, पति से अलग हुईं एक्ट्रेस शुभा...
तिथि : 09/03/2023