सिटी एसपी आर रामकुमार ने किया चेकपोस्ट पर औचक जांच, वाहनों में फर्जी रूप से प्रेस स्टिकर लगाकर घुमने पर कार्रवाई होगी

City: Dhanbad | Date: 15/04/2020
1264

धनबाद : लॉक डाउन की बढ़ाई गई अवधि में बुधवार से पुलिस ने बेवजह निकलने वाले पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. धनबाद शहर के सिटी एसपी आर रामकुमार ने पुलिस लाइन, रणधीर वर्मा चौक, स्टेशन रोड, श्रमिक चौक जैसे कई स्थानों पर औचक जांच किया. जिसके तहत सड़क पर बेवजह निकलने वाले पकड़ कर थाना भेजे गए. मौके पर सिटी एसपी ने बताया कि कोरोनावायरस के संक्रमण को जड़ से खत्म करने के लिए सबों का घर में रहना बेहद जरूरी है. लोग घर में रखकर ही कोरोना को हरा सकते हैं. ऐसे में कोई बेवजह सड़क पर आया तो उससे पुलिस सख्ती से निपटेगी.

इस दौरान सिटी एसपी ने ऐसे वाहनों का भी जांच किया जिसमें लोग प्रेस का बोर्ड या स्टिकर मारकर चल रहे थे. सिटी एसपी ने कहा है कि ऐसे वाहन जिसमे प्रेस लिखा है लेकिन कोई आईकार्ड या मान्य पास नही है उसपर कार्रवाई होगी.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026