धनबाद : होली में डीजे बजाना, शराब पीकर गाड़ी चलाना तथा हुड़दंग करने वालों की खैर नही, इनके खिलाफ प्रशासन शख्त कार्रवाई करेगी

City: Dhanbad | Date: 26/02/2018
1262

धनबाद किसी भी थाना क्षेत्रके होटल अथवा गुमटी या फिर अन्य किसी भी तरह से अवैध रूप से शराब पीने, शराब बिक्री किये जाने की शिकायत मिलती है तो सम्बंधित थाना प्रभारी कोडिसमिस कर दिया जायेगा। यह निर्णयउपायुक्त ए डोड्डे ने टाउन हॉल में आयोजित होली पर्व से पूर्व शांति समिति की बैठक में ली।डीसी ने कहा किशराब पीकर गाड़ी चलाने, हुड़दंग करने वालों के खिलाफप्रशासन शख्त कार्रवाई करेगी। 1 मार्च को एसएसपी मनोज रतन चौथे के साथ सड़कों परउतरकर स्‍वयं इसकी कमान संभालेंगे। बैठक में समिति के लोगों की ओर से पर्वको शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर कई सुझाव आये। जिस पर गंभीरता सेविचार का भरोसा प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से मिला।बैठक में उपस्थितएसएसपी मनोजरतन चौथे ने कहा कि सरस्वती पूजा में उठाये गए कदम की तुलना में इस बार कीहोली में भी डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कहीं भी सार्वजनिक रूप सेडीजे बजाईजाती है या फिर डीजे को वाहनों में लोड कर उसे सड़कों पर घुमाया जाता है तोकड़ी कार्रवाई होगी। डीजे समेत वाहन सीज कर लिया जायेगा।उन्होंने कहा कि डीजे को लेकर अक्सरधर्मिक तनाव बढ़ते है। इसपर बेन का निर्णय काफी जरुरी है। बेन होने सेसरस्वती पूजा में ऐसे कोई भी मामले सामने नहीं आये। अच्छे होली के गीतों केसाथ लोग होली मनाए। अश्लील गानों बजाने पर शख्त कार्रवाई की जायेगी।सभी थाना क्षेत्रों मेंब्रेथ एनलाइजर सेचेकिंग की जायेगी। यह अभी होली के बाद भी जारी रहेगी। इस अभियान कासकारात्मक परिणाम प्रशासन को मिलता रहा है। आपको बता दे की 31 दिसम्बर को भी यह अभियानचलाया गया था। अगर किसी को तत्काल पुलिस की मदद की जरुरत पड़ती है तो 100 नंबर डायल कर मदद ले सकेंगे।

 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026