झारखंड गुमला में चंदवा के सीओ के पिता की गोली मारकर हत्या

City: Ranchi | Date: 26/02/2018
1206

झारखंड में गुमला के थाना क्षेत्र के खरका के समीप चंदवा के सीओ मुमताज अंसारी के पिता अजवत अली अंसारी की रविवार की सुबह 5 बजे अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और पैसा, मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पहले से घात लगाकर बैठे दो बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि अजवत अली रांची के पंडरा से अपनी हार्डवेयर दुकान के लिए सामान लेने पिकअप से जा रहे थे। तभी नहर के समीप रास्ते के बीचो बीच 2 बाइक खड़ी थीं और 4 अपराधियों ने रोका और पैसे, मोबाइल, चाबी आदि लूट ली। लूटने के बाद अपराधी अपनी बाइक पर बैठ गए। जैसे ही अजवत अंसारी गाड़ी का दरवाजा खोलकर नीचे उतरे, तभी एक अपराधी ने उन पर गोली चला दी। गोली सीने में लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के दौरान 315 की एक गोली निकाली गई।

अजमत की हत्या से लोगों में भारी आक्रोश है. घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी इंद्रमणि चौधरी, थानेदार राकेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है. 
सैकड़ों लोग गुमला अस्पताल पहुंच गये हैं. अजमत की हत्या के कारणों का समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

More News

रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026
बजट सत्र ब्रेकिंग- धनबाद के अस्पताल में शव रोकने पर सदन में हंगामा, विधायक रागिनी सिंह ने ...
तिथि : 13/03/2026
मईया सम्मान योजना : अभी भी कई लाभुकों का खाता क्यों है होल्ड ? क्या गड़बड़ी हुई की पैसा मई...
तिथि :
झारखंड के रजरप्पा में बंद पड़ी कोयला खदान में भीषण आग ,धुंए से लोग परेशान
तिथि : 21/04/2025
रांची के कोतवाली थाना का दारोगा महिला थाना से घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
तिथि : 28/02/2025
अजब-गजब : जो खुद हैं CBI चार्जसीटेड वो अब देखेंगे कार्मिक में स्थापना, प्रमोशन और आरोप का...
तिथि : 17/02/2025
दिल्ली में भगदड़ के बाद झारखंड में भी अलर्ट , महाकुम्भ को लेकर प्रमुख स्टेशन पर हो रही भीड़...
तिथि : 17/02/2025
महाकुंभ को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, पांच महिला यात्री बेहोश, ट्रेन छूटने पर ह...
तिथि : 17/02/2025