समय न्यूज़ 24 डेस्क रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बुधवार शाम निधन हो गया। उन्होंने रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।
उनके निधन की पुष्टि अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. उज्जवल राय ने की है।
रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी थीं। उनके निधन की खबर आते ही सोरेन परिवार समेत पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की सूचना मिलते ही परिवार, करीबी और समर्थकों में शोक का माहौल है।
|