बाघमारा पंचायत समिति सदस्य संघ ने प्रखण्ड मुख्यालय के सामने मुख्यमंत्री रधुवर दास का पुतला दहन प्रखण्ड किया

City: Dhanbad | Date: 22/02/2018
1263

बाघमारा पंचायत समिति सदस्य संघ की अगुवाई में झारखंड के मुख्यमंत्री रधुवर दास का पुतला दहन गुरुवार को प्रखण्ड मुख्यालय के मुख्य द्वार के सामने किया। सभी सदस्य डुमरा कालीमंदिर से प्रखण्ड मुख्यालय तक पद यात्रा करते हुए प्रखण्ड मुख्यालय पहुचे।इस दौरान सदस्यों ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारे बाजी किया।सरकार के द्वारा पंचायत समिति सदस्यों को पंचायत के विकास कार्य मे भागीदारी नही मिलने को लेकर अपनी नाराजगी जताया।हम सभी सदस्य पूर्व में भी कई बार अपनी अधिकारों को लेकर आंदोलन किये।प्रखण्ड,जिला से लेकर विधानसभा तक गए।अपने अधिकार के लिये राज्य के मुख्यमंत्री से भी मिले।मुख्यमंत्री ने आस्वाशन दिया था कि इस पर विचार कर पंचायत समिति को विकास कार्य मे भागीदारी दिया जाएगा।लेकिन आज तक हमलोगों को कोई अधिकार नही दिया गया।पंचायत के हम जनप्रतिनिधि अपने आप को ठगा हुआ महसूस करते है।पंचायत के लोग जब कोई विकास कार्य की बात हम लोगो के पास लेकर आते है तो हम लोग अपने आप को असहाय महसूस करते है।अगर हमलोगों को पंगु ही बना कर रखना था तो आखिर क्यों फिर चुनाव करवाया।अब मुख्यमंत्री ग्राम विकास समिति बनाने की बात कर रहे है।जबकी हम पंचायत प्रतिनिधि को कोई विकास कार्य के लिये कोई भागीदारी नही दे रहे।मनोनीत किये हुए लोगो को अधिकार यह सरकार देना चाह रहे है वही हम निर्वाचीत सदस्यों को नही।मुख्यमंत्री अपनी नीति से हम पंचायत समिति सदस्यों को तकलीफ दे रहे है।मुख्यमंत्री अपनी हिटलर साही चला रहे है।वही पंचायत समिति सदस्यों को विकास कार्य मे कोई भागीदारी नही मिलने के कारण पंचायत के लोगो के बीच नही जा पाते।जब पंचायत के लोग अपनी कुछ मांग लेकर हमलोगों के पास आते है तो हमलोगों का हाथ बिल्कुल खाली रहता है।खाली हाथ ही हमलोगों के पास से पंचायत के लोग चले जाते है।ग्रामीणों का कोप का भाजन बनना पड़ता है।ग्रामीण कह देते है कि अगर कोई विकास पंचायत का नही कर सकते तो क्यों फिर हमलोगों ने आपको चुनाव में जितवा कर भेजे थे।सरकार पंचायती राज व्यवस्था को न मानकर अपनी व्यवस्था सभी पर थोपने रहे हैं।  मोके पर संघ अध्यक्ष रंजीत सिंह, उप प्रमुख ममता सिंह, राजन महतो,बलिराम चौहान, पिंटू बर्णवाल, छोटेलाल मांझी,वैजनाथ प्रसाद,मो0  रियाजुद्दीन,शाहिदा खातून,गीता देवी,पूजा कुमारी,प्रीति राय,सरूबाला देवी,सुरेश सिंह,कैलाश रवानी,मीरा देवी,इंदु देवी,सुशीला देवी,अनिता देवी,सकीला बानो, रीता देवी,मालती देवी,छोटु कुमार,नीतीश कुमार,गयाराम महतो, परशुराम रवानी, बीरेन्द्र सिंह,रूमा देवी, गायत्री देवी,नुनीबाला देवी,शांति देवी, पार्वती देवी,असीम कुमार दत्ता  थे।

 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026