सांसद फण्ड से नाला निर्माण में भारी अनियमितता, ग्रामीणों द्वारा स्टीमेट से अनुसार कार्य नही किए जाने का किया विरोध।

City: Dhanbad | Date: 21/02/2018
1263

एग्यारकुण्ड प्रखण्ड के शिवलीबाड़ी पूर्वी पंचायत के साव मुहल्ला में सांसद फण्ड से नाला  निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। आरोप है कि पुराने नाले की मरम्मती कर उसे नया रुप दिया जा रहा है। इस कार्य को बबलू नामक संवेदक के द्वारा किया जा रहा है।जिसकी कुल राशी तीन लाख बीस हजार रुपया हैं। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो भाजपा नेत्री दुर्गा देवी ने खूब हंगामा किया। इतना ही नहीं एक युवक को दो-तीन थप्पड़ जड़ दिये।तथा मिडिया जब पुरी घटना क्रम को अपने कैमरे में कैद करना चाहा तो उसके साथ भी अभद्रव्यव्हार किया। मौके पर मौजूद समाज के अगुआ  लोगों ने नेत्री को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। घटना मंगलवार की है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना धनबाद उपायुक्त तथा एग्यारकुण्ड बीडीओ को दे दी है। बीडीओ ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि नया नाला निर्माण करना है। लेकिन पुरानी नाली के ऊपर ही सिर्फ मोटेे बालू और सीमेंट का मिश्रण से ढलाई किया जा रहा है। जिसमें बालू की मात्रा अधिक है। ढलाई की मोटाई भी स्टीमेट के अनुसार नहीं है।

क्या है स्टीमेट:-

नाला निर्माण में नीचे छड़ देकर चार इंच मोटा ढलाई करना है। जिसमें सीमेंट, गिट्टी और बालू की मात्रा का अनुपात एक-दो-चार (1:2:4) का है। मसाला बनाकर सोलिंग करना है। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। नाला के  ऊपर स्लैब लगाना है। लेकिन संवेदक द्वारा सिर्फ 70 फीट स्लैब ही लगाने की बात की जा रही है। इतना ही नहीं चिमनी ईंटा की जगह पुराने और बंगला भट्टा के निम्न स्तर का ईंट लगाया जा रहा है। भाजपा के एग्यारकुण्ड मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष दुर्गा देवी ने कहा कि स्टीमेट के अनुसार काम हो रहा है। रही बात स्टीमेट दिखाने की तो मैं भाजपा के वरिष्ट नेता तथा भाजपा कार्यकर्ता को ही दिखाऊंगा मै और किसी को नही दिखाऊंगी।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026