छठ को लेकर मटकुरिया छठ तालाब छठ व्रतियों का स्वागत के लिए तैयार

City: Dhanbad | Date: 12/11/2018
1263

धनबाद : लोक आस्था का महापर्व छठ के लिए मटकुरिया छठ तालाब व्रतियों का स्वागत करनेेे के लिए तैयार है। इसकी जानकारी देते हुए छठ तालाब पूजा समिति के अध्यक्ष राज नारायण तिवारी, सचिव बिंदेश्वरी प्रसाद चौरसिया ने बताया कि तालाब की सफाई में नगर निगम तथा वार्ड पार्षद राकेश राम का सराहनीय सहयोग रहा। दोनों के संयुक्त प्रयाश से छठ तालाब पूरी तरह से स्वच्छ है एवं छठ पूजा के लिए तैयार है।

श्री चौरसिया ने बताया कि मछुआरों को बुलाकर तीन-चार दिनों तक तालाब की सफाई कराई  गई है ।इसमें 40 बोरी चुना, 5 क्विंटल कली चूना, 12 बोरी ब्लीचिंग पाउडर तथा 5 क्विंटल फिटकरी डाला गया है। इसके बाद से तालाब का जल पूरी तरह से स्वच्छ हो गया है।  उन्होंने बताया कि व्रतियों की सुरक्षा के लिए चार गोताखोर भी तालाब में उपस्थित रहेंगे तथा सैकड़ों स्वयंसेवक व्रतियों की सेवा करेंगे। साथ में समिति की ओर से फल, दूध, गंगाजल इत्यादि का वितरण किया जाएगा। छठ तालाब के पास एक प्राथमिक उपचार केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।

इस अवसर पर राज नारायण तिवारी ने बताया कि छठ पर्व के अवसर पर यहां पर विशाल सूर्य भगवान की प्रतिमा स्थापित की जाएगी तथा व्रतियों का स्वागत करने के लिए 4 तोरण द्वार भी बनाए जाएंगे। 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026