धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में नकली मिनी शराब फैक्ट्री का उदभेदन

City: Dhanbad | Date: 10/11/2018
1263

धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में आज फिर एक नकली शराब फैक्ट्री का उदभेदन हुआ है। इस शराब फैक्ट्री का संचालक दबंग बताया जा रहा है और वह एक राजनैतिक पार्टी से तालुक्कात भी रखता है। वही पुलिस ने इस छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली शराब के साथ डुप्लीकेट शराब बनाने का सामान भी जब्त किया है। वही इस अवैध कारोबार का दबंग संचालक फिलहाल फरार हो चुका है।

मामला धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार इन्स्पेक्टर सह थाना प्रभारी सत्यम कुमार को गुप्त सूचना मिल रही थी कि इलाके में शराब के अवैध कारोबारी खुद का शराब फैक्ट्री लगा लोगों के बीच शराब के रूप में जहर परोस रहे है। सूचना की पुष्टि के बाद शनिवार की सुबह इंस्पेक्टर सत्यम कुमार ने एक विशेष टीम बना डिगवाडीह 11 नंबर के पुराना कांटा घर के पीछे बने बीसीसीएल के एक आवास में छापा मारा। जहां से पुलिस ने ढाई सौ पीस देशी शराब के पाउच, रेगुलेटर, 4 लीटर की गैस टंकी, लोहा की पंचिंग मशीन, सीलिंग मशीन, 5 किलो खाली पाउच का रैपर, रॉयल स्टैग शराब का रैपर के अलावा दो खाली ड्राम जब्त किया है। वही पुलिस की माने तो अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ छापेमारी की अभियान जारी रहेगा।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026