बंद मकान से तेज दुर्गंध, दरवाजा खोलते ही मचा तहलका

City: Garhwa | Date: 19/05/2026
6

समय न्यूज़ 24 डेस्क झारखंड : गढ़वा के केतार थाना क्षेत्र के परती गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बंद मकान से तेज दुर्गंध आने लगी। पुलिस ने दरवाजा तुड़वाकर अंदर प्रवेश किया तो तहलका मच गया। कमरे में 17 साल आकृति कुमारी का सड़ा-गला शव पड़ा मिला। मृतका की पहचान निर्मल सिंह की बेटी आकृति कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शव करीब दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

घर में अकेली रहती थी युवती

जानकारी के मुताबिक आकृति घर में अकेली रहती थी। उसके पिता राजस्थान में मजदूरी करते हैं और कभी-कभार ही गांव आते थे। घटना के बाद से पिता का मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। पुलिस का कहना है कि अगर यह आत्महत्या या सामान्य मौत होती तो बाहर से ताला किसने लगाया? शुरुआती जांच में मामला हत्या का लग रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के पिता दो दिन पहले गांव आये थे। इसके बाद से उनके गायब होने और मोबाइल बंद रहने से पुलिस का शक गहरा गया है। पुलिस ऑनर किलिंग समेत सभी एंगल पर जांच कर रही है।

फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की मदद से जांच

मौके पर दंडाधिकारी, इंस्पेक्टर और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की टीम पहुंची थी। दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया गया। फिलहाल संदिग्धों की तलाश जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

More News

गढ़वा में अनियंत्रित बाइक पुल से नीचे गिरी, बाइक पर सवार दो की मौत एक घायल
तिथि : 24/05/2020
सोन नदी में नहाने के दौरान 6 युवक डूब गये, 3 शव बाहर निकाले गए, तीन की तलाश जारी
तिथि : 16/05/2020 Admin SN24
गढ़वा में शरारती तत्वों द्वारा तालाब में डाला जहर, हजारों मछलियां मरीं
तिथि : 13/05/2020 Samay news 24 Desk
डीसी के अलर्ट करने के बाद भी वज्रपात से चिनिया में एक की मौत एक घायल
तिथि : 12/05/2020 Admin
गढ़वा में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद, दो मुहल्ले सील
तिथि : 23/04/2020
सभी समस्याओं को जल्द से जल्द निष्पादन किया जाए : बिडिओ बिशुनपुरा(गढ़वा)
तिथि : 24/05/2018