महिला की जान बचाने चितरंजन से आकर राहुल ने किया रक्तदान

City: Dhanbad | Date: 25/10/2018
1275

 कोयलांचल में पिछले 3 महीनों से ए पॉजिटिव ग्रुप के खून की भारी किल्लत चल रही है। जरूरतमंद मरीजों को इस ग्रुप का खून समय पर नहीं मिल रहा है। शहर के अधिकतर ब्लड बैंक मैं इस ग्रुप का खून का स्टॉक नहीं है यदि किसी मरीज को जरूरत पड़ जाए तो उनके परिजनों को डोनर खोजना पड़ रहा है। ऐसे ही एक घटना गिरिडीह के राजधनवार निवासी महिला पछिया देवी के परिजनों के साथ घटी40वर्षीया पछिया देवी का एक्सीडेंट हो गया था जिससे माथे पे काफी चोट आई थी। वहां के अस्पताल ने जालान हॉस्पीटल धनबाद रेफर कर दिया । दो यूनिट ए पॉजिटिव की सख्त जरूरत थी, एक यूनिट उनके बेटे अरूण कुमार ने डोनेट किया पर दूसरे यूनिट के लिए तीन चार दिनो से भटक रहे थे। इधर लगभग दो-तीन महीनों से ए पॉजिटिव की धनबाद में काफी दिक्कत चल रही है .ए पॉजिटिव की व्यवस्था करते करते धनबाद के सभी रक्तदाता समूह परेशान हैं। मरीज के परीजन ने समाज सेविका शालिनी खन्ना से संपर्क किया। उन्होने विवरण व्हात्सप्प समूह रक्तदान महादान में डाल दिया। कुछ सक्रिय सदस्यों को भी खबर दे दी। इतने में समूह सदस्य सुमित कुमार साव का फोन शालिनी खन्ना को आया मेरे एक दोस्त राहुल कुमार सिंह का रक्तसमूह ए पॉजिटिव है ,चितरंजन मे रहता है ,ज्यादा जरूरी हो तो मैं उसे चितरंजन से लेकर धनबाद आ जाऊंगा। उनकी निस्वार्थ सेवा भावना को देख सभी दंग रह गए .अंततः उन्हे धनबाद बुलाया और पी. एम. सी. एच. मे रक्तदान करवाया।

रक्त की व्यवस्था के बाद मरीज महिला के बेटे ने कहा मै तीन चार दिनो मे लगभग दस बार ब्लड बैंकों के चक्कर काट चूका हूं कि कभी तो ब्लड मिल जाएगा । पर हर बार निराशा ही मिली .निराश होकर बैठकर आज मै रो रहा था कि ईश्वर ने मेरी सुन ली । एक व्यक्ति ने मुझे शालिनी खन्ना का नंबर दिया और बोला इनसे बात करो ,ब्लड की व्यवस्था ये जरूर करवा देंगी।

पछिया देवी के बेटे ने रक्तदाता राहुल कुमार सिंह ,उनके मित्र सुमित कुमार साव तथा शालिनी खन्ना का धन्यवाद किया।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026