हाइवा ने स्कूटी सवार को रौंदा, इलाज के दौरान स्कूटी सवार की हुई मौत

City: Dhanbad | Date: 24/10/2018
1262

धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में हाइवा की रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। ताज़ा मामला गोधर 26 नंबर  के समीप का है जहाँ एक स्कूटी सवार व्यक्ति को हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गयी , व्यक्ति का नाम विनीत अग्रवाल है जो करकेन्द गल्ला पट्टी का रहने वाला है। वह अपने घर से बैंक मोड़ की ओर जा रहा था उसी वक़्त हाइवा की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया,और उसकी स्कूटी पूरी तरह चकना चूर हो गया।स्थानीय लोगो आनन फानन में उसे इलाज के लिए धनबाद पीएएमसीएच ले गए।जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देखा जाए तो आये दिन धनबाद शहर के सड़को पर हाइवा का आतंक बढ़ता जा रहा है। आज गोधर 26 नंबर के पास भी ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा हुआ।हाइवा ने स्कूटी को सीधे टक्कर मारा कुछ दूरी तक घसीटता ले गया।

 सूत्रों के माने तो हाइवा चालक कम उम्र के लड़के होते हैं। जो बिना लाइसेंस के ही हाइवा चलते है र्और शराब का भी सेवन करते हैं।इसी कारण आये दिन सड़को पर दुर्धटना होती रहती हैं। हादसे के बाद लोगो का गुस्सा हाइवा चालक पर फुट और जमकर धुनाई करते हुए मटकुरिया चेक पोस्ट पर ट्रेफिक जवान के हवाले कर दिया। मोके पर केंदुआडीह पुलिस पहुँच कर जांच पड़ताल कर स्कूटी ओर हाइवा को जप्त कर थाना ले आई है।

 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026