गिरिडीह : नक्सलियों ने जैन ट्रस्ट को मजदूरों का शोषण बंद करने की दी चेतावनी

City: Dhanbad | Date: 12/10/2018
1237

गिरिडीह। विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र पारसनाथ मधुबन में शुक्रवार को डर और खौफ का माहौल देखने को मिला। दरअसल भाकपा माओवादियों ने 12 और 13 अक्टूबर को दो दिवसीय मधुबन बंदी का ऐलान किया है। नक्सलियों नेे  दो दिनों का बंद बुलाया है। तमाम दुकानों का शटर डाउन है।वहीं धर्मशाला व भोजनालय तक को बंद कर दिया गया है।

जबकि अभी फेस्टिव सीजन चल रहा है, देश विदेश से जैन श्रद्धालु यहां पर्वत वंदना व अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए पहुंचते है। नक्‍सली बंदी को देखते हुए तमाम तीर्थयात्री यहां से निकल पड़े है और पूरा मधुबन यात्रियों से खाली हो गया है। पारसनाथ और आस पास का इलाका नक्सलियों के रेड कॉरिडोर का हिस्सा है। लगातार इलाके में नक्सली अपनी खौफनाक वारदातों को अंजाम देते रहे है। नक्सलियों के भय से उनके द्वारा बुलाए गए बंद का व्यापक असर मधुबन में है।

बंद के पहले दिन मधुबन में पूरी वीरांनगी छाई रही और हमेशा चहल-पहल रहने वाला मंदिरों का गांव मधुबन ठहर सा गया है। बताया गया कि पिछले दिनों मजदूर संगठन समिति और जैन ट्रस्ट में मजदूरों के हित को लेकर कई तरह के समझौते हुए थे। लेकिन नक्सली गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण सरकार ने मजदूर संगठन समिति पर बैन लगा दिया है।

संगठन पर प्रतिबंध लगते ही जैन संगठनों ने उनके साथ हुए समझौते को तोड़ दिया है और मजदूरों का शोषण करने लगे। इन्हीं आरोपों को लेकर इस बार नक्सलियों ने बंद बुलाया है और जैन ट्रस्ट को  मजदूरों का शोषण बंद करने की चेतावनी दी है।

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026