आइआइटी आइएसएम अफगान के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थानों के गुरुओं को तालीम देगा

City: Dhanbad | Date: 10/09/2018
1272

धनबाद : अफगान हमेशा जहां गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजती है। जहां तालिबान, अलकायदा जैसे संगठनों ने खूनी खेल से मानवता को शर्मसार किया है। उस धरती पर भारतीय तालीम की गाथा लिखी जाएगी। जी हां, आइआइटी आइएसएम अफगान के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थानों के गुरुओं को तालीम देगा।

उच्च शिक्षा मंत्रालय अफगान ने छात्रों के बाद अब पांच प्रोफेसर का चयन कर आइएसएम भेजा है। इन सभी प्रोफेसर का दाखिला आइएसएम के दो वर्षीय एमटेक कोर्स के लिए किया गया है। दो वर्षो तक ये यहां रहकर एमटेक इन मिनरल एक्सप्लोरेसन तथा एमटेक इन फ्यूल इंजीनिय¨रग का कोर्स करेंगे। ये अफगानी प्रोफेसर काबुल पॉलिटेक्निक सहित वहां के टॉप संस्थानों के हैं। बताते चलें कि इसके पूर्व अफगान के विशेष आग्रह पर आइएसएम ने 46अफगानी छात्रों के लिए खनन प्रौद्योगिकी विषय में चार वर्षीय बीटेक का विशेष कोर्स डिजाइन कर उन्हें तालीम दी थी। जुलाई 2018में सभी छात्र कोर्स पूरा कर अपने वतन लौट गए हैं। इनमें से कुछ छात्रों को छात्रवृति मिली थी, जो विदेशों में कार्यरत है।

 अफगान स्कूल ऑफ माइंस की हो रही तैयारी

अफगानी छात्रों के बाद अब अफगानी प्रोफेसर का आइएसएम एमटेक में दाखिला यह पूरा मामला अफगान स्कूल ऑफ माइंस से जुड़ा है। दरअसल, अफगान में खनिज संपदा का प्रचूर भंडार है, पर इनका सटीक दोहन तभी हो सकता है, जब अफगानिस्तान में अच्छे खनन विशेषज्ञ हों। ऐसे में इंडियन स्कूल ऑफ माइंस की तर्ज पर अफगान स्कूल ऑफ माइंस की स्थापना की तैयारी अफगान सरकार ने की है। इसकी जिम्मेवारी अफगान ने आइएसएम को दी है। आइएसएम का तीन सदस्यीय दल वर्ष 2015में अफगान गया था। इस दौरे के बाद आइएसएम ने अफगान स्कूल ऑफ माइंस का डीपीआर तैयार कर अफगानिस्तान सरकार को भेज दिया।

आइएसएम में उच्च शिक्षा मंत्रालय अफगान सरकार के निर्देश पर अफगान के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थानों के पांच प्रोफेसर ने एमटेक के विभिन्न संकायों में नामांकन लिया है। इसके पूर्व भी वहां के छात्रों ने आइएसएम से बीटेक किया। अब वहां के प्रोफेसर कर रहे हैं, जिसमें उन्हें आइएसएम सहयोग कर रहा है।

- कर्नल एमके सिंह, कुलसचिव, आइआइटी आइएसमए

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026