टूटी हुई पटरी से गुजरने वाली थी ट्रेन, कीमैन ने जान की बाजी लगाकर 50 मीटर पहले रोका

City: Dhanbad | Date: 31/07/2018
1262

टूटी हुई पटरी की तस्वीर इनसेट में कीमैन यमुना लाल

धनबाद के गोमो स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. इस कीमैन की सूझबूझ व बहादुरी से इस हादसे को टाला जा गया. कीमैन ने अपनी जान पर खेलकर पैसेंजर ट्रेन को टूटी हुई पटरी से गुजरने से रोक लिया. दरअसल गोमो स्टेशन के आउटर के पास पटरी टूटी हुई थी. इसे वहां काम कर रहे कीमैन यमुना लाल ने देख लिया. उधर गोमो स्टेशन से चोपन जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन खुल चुकी थी. ट्रेन को इसी टूटी हुई पटरी से गुजरना था.

ऐसे में यमुना लाल ने जान की बाजी लगाते हुए आउटर से स्टेशन की ओर दौड़ना शुरू किया और लाल झंडा से ट्रेन को रुकने का इशारा करने लगा. ड्राइवर ने किसी खतरे के इशारे को समझते हुए ट्रेन रोक दिया. ट्रेन टूटी हुई पटरी वाली जगह से 50मीटर पहले रूक गई. इससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

इस पैसेंजर ट्रेन में हजारों यात्री सवार थे. ऐसे में अगर यह ट्रेन टूटी हुई पटरी से गुजरती, तो बड़ा हादसा हो सकता था. लेकिन यमुना लाल की सूझबूझ से हादसा टल गया. बाद में पटरी की मरम्मत के बाद ट्रेन को चोपन के लिए रवाना किया गया।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026