रक्त में शुगर की मात्रा सामान्य से घट जाना बड़ी समस्या : डॉ एनके सिंह

City: Dhanbad | Date: 29/07/2018
1264

डायबिटीज के बढ़ते प्रभाव और उसके इलाज में लगातार हो रहे बदलाव पर शनिवार को रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ डाइबिटीज इन इंडिया (आरएसएसडीआई) झारखंड चैप्टर ने सीएमई की आयोजन किया गया था। सरायढेला में आयोजित इस सीएमई में राज्य के विभिन्न जिलों के डॉक्टर शामिल हुए। इसकी अध्यक्षता आरएसएसडीआई झारखंड के अध्यक्ष डॉ एनके सिंह ने की।

सीएमई में डॉ सिंह ने शुगर मनेंजमेंट पर व्याख्यान दिया। कहा कि रक्त में शुगर की मात्रा सामान्य से घट जाना (हाईपोग्यासिमिया) डायबिटीज मैनेजमेंट की बड़ी समस्या है। यह जानलेवा हो सकती है। इसकी जानकारी मरीजों को देना जरूरी है। रक्त में शुगर की मात्रा 70 एमजी से कम होने पर मरीज को बेचैनी, हाथ में कंपन, धड़कन तेज होना, पसीना आना, सिर में दर्द, आंखों में धुंधलापन आदि समस्या होने लगती है। शुगर 54 एमजी से कम होने पर बेहोशी हो सकती है और दिमाग की कोशिकाओं पर इसका स्थायी प्रभाव पड़ने लगाता है। ऐसे में मरीज को तुंरत चार चम्मच ग्लूकोज (15 ग्राम) लेनी चाहिए। इसके स्थान पर 15 एमएल मधु या 300 एमजी की तीन ग्जूकोज की गोली भी ली जा सकती है। डॉ सिंह ने डायबिटीज से जुड़ी कई अन्य जानकारियां और नए रिसर्च डॉक्टरों के साथ साझा किया।

बोकारो से आए डॉ सुधीर कुमार ने अपने व्याख्यान में डायबिटीज मरीजों के हार्ट और किडनी को बचाने के उपायों पर चर्चा की। डॉ विजनय धानधानिया ने डायबिटीज में संक्रमण की समस्या पर चर्चा करते हुए इससे बचाव के तरीकों के बारे में डॉक्टरों को बताया।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026