रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की मांग

City: Ranchi | Date: 17/03/2026
55

समय न्यूज़ 24 ब्यूरो रांची:- अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में आज रांची की सड़कों पर जल सहिया कर्मचारियों का हुजूम उमड़ पड़ा। मानदेय वृद्धि और स्थायीकरण सहित कई मांगों को लेकर प्रदेश भर से आईं लगभग 15,000 जल सहिया दीदियों ने मोराबादी मैदान से मुख्यमंत्री आवास की ओर विरोध मार्च निकाला।

​​बड़ा जुटान: राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत कार्यरत कुल 29,600 जल सहियाओं में से आधे से अधिक आज राजधानी में विरोध प्रदर्शन के लिए जुटीं। प्रदर्शन को देखते हुए शहर में भारी बैरिकेडिंग की गई थी। DC आवास के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। मौके पर सिटी DSP KV रमन और भारी पुलिस बल तैनात रहा।

​बिगड़ी तबीयत: प्रदर्शन के दौरान भीड़ और गर्मी के चलते एक जल सहिया कर्मचारी की तबीयत बिगड़ने की भी सूचना है।

​क्या हैं मुख्य मांगें?

​जल सहियाओं ने सरकार के सामने अपनी 5 सूत्री मांगें रखी हैं:​ न्यूनतम मजदूरी 18,000 रुपये लागू करना।​सेवा का स्थायीकरण और नियोजन नीति के तहत समायोजन।​बीमा सुविधा और अनुकंपा का लाभ देना।​नगर निगम क्षेत्रों में कार्य का आवंटन।

​"वर्तमान मानदेय में घर चलाना मुश्किल है। जब तक सरकार हमारी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।" — प्रदर्शनकारी जल सहिया

More News

रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026
बजट सत्र ब्रेकिंग- धनबाद के अस्पताल में शव रोकने पर सदन में हंगामा, विधायक रागिनी सिंह ने ...
तिथि : 13/03/2026
मईया सम्मान योजना : अभी भी कई लाभुकों का खाता क्यों है होल्ड ? क्या गड़बड़ी हुई की पैसा मई...
तिथि :
झारखंड के रजरप्पा में बंद पड़ी कोयला खदान में भीषण आग ,धुंए से लोग परेशान
तिथि : 21/04/2025
रांची के कोतवाली थाना का दारोगा महिला थाना से घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
तिथि : 28/02/2025
अजब-गजब : जो खुद हैं CBI चार्जसीटेड वो अब देखेंगे कार्मिक में स्थापना, प्रमोशन और आरोप का...
तिथि : 17/02/2025
दिल्ली में भगदड़ के बाद झारखंड में भी अलर्ट , महाकुम्भ को लेकर प्रमुख स्टेशन पर हो रही भीड़...
तिथि : 17/02/2025
महाकुंभ को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, पांच महिला यात्री बेहोश, ट्रेन छूटने पर ह...
तिथि : 17/02/2025
मां ने फटी-पुरानी जींस पहनने से रोका तो बेटा बन गया शोले का वीरू
तिथि : 13/02/2025