धनबाद: फिर नहीं हो सका नीरज हत्याकांड में आरोप गठन

City: Dhanbad | Date: 24/07/2018
1262

पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या मामले में मंगलवार को भी अदालत में आरोप गठन नहीं हो सका। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तम रिजवान अहमद की अदालत में विधायक संजीव सिंह एवं अन्य आरोपियों की ओर से समय का आवेदन दिया गया।कोर्ट को दिए गए आवेदन में बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने कहा कि कोर्ट की ओर से 21 जुलाई को पारित आदेश के विरुद्ध उच्च न्यायालय में चुनौती देने वाले हैं। इस स्थिति में आरोपियों को उच्च न्यायालय से आदेश लाने के लिए समय दिया जाए। 21 जुलाई को कोर्ट ने विधायक संजीव सिंह, धनजी सिंह और डबलू मिश्रा की ओर से दाखिल किए गए मोबाइल टावर लोकेशन और सीडीआर की मांग के आवेदन को खारिज किया था।

कोर्ट में लोक अभियोजक ने समय के आवेदन का पुरजोर विरोध किया और कोर्ट से आरोप गठन करने की प्रार्थना की। कोर्ट ने आवेदन को स्वीकार करते हुए आरोप गठन की अगली तिथि आठ अगस्त तय कर दी है। कोर्ट ने इस बीच उच्च न्यायालय से कोई आदेश लाने का निर्देश बचाव पक्ष को दिया है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026