बाइक चुराकर निकालता था पा‌र्ट्स, फिर दूसरे की बाइक में करता था इस्तेमाल

City: Dhanbad | Date: 23/07/2018
1260

बलियापुर पुलिस ने बलियापुर बाजार व आसपास के आधा दर्जन बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले भिखराजपुर गांव के मोहम्मद अहसान व बाइक चोरी के दौरान साथ देनेवाले गांव के ही एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक को जेल व दूसरे को बाल सुधारगृह भेजा है। पुलिस ने अहसान के मोटर गैरेज से चोरी की एक बाइक समेत काफी मात्रा में बाइक के कीमती पा‌र्ट्स-पुर्जे भी बरामद किये हैं। अहसान ने पुलिस के समक्ष अपराध भी स्वीकार लिया है। उसने पुलिस को बताया कि वह बाइक चोरी करने के बाद अपने गैराज ले जाकर रात को बाइक के पा‌र्ट्स-पुर्जे अलग कर दिया करता था। पा‌र्ट्स को दूसरे ग्राहकों की बाइक में लगाता था। इससे उसकी कमाई हो जाती थी। उसने तीन-चार माह के अंदर बलियापुर बाजार, केंदुआटांड़ मोड़ व कुसमाटांड़ समेत अन्य कई स्थानों से आधा दर्जन बाइक की चोरी की थी। भिखराजपुर अपने घर के पास अहसान ऑटो नामक गैराज दुकान छह महीने से खोल रखा था। बताते हैं कि अहसान चोरी की एक बाइक को बेचने के लिए बलियापुर बाजार के गो¨वदपुर रोड पर किसी व्यक्ति से बातचीत कर रहा था। बाइक का नंबर पूछे जाने पर वह सकपकाने लगा। व्यक्ति ने इसकी जानकारी बलियापुर पुलिस को दी। पुलिस ने रविवार की शाम भिखराजपुर गैराज में छापा मारकर अहसान को गिरफ्तार किया। सोमवार को सिंदरीके डीएसपी पीके केसरी, पुलिस निरीक्षक दीप नारायण बलियापुर थाना पहुंचे। गिरफ्तार बाइक चोर से पूछताछ की।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026