धनबाद विधायक और पार्षदों ने CM से की मेयर की शिकायत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

City: Dhanbad | Date: 17/07/2018
1244

धनबाद। जिले के नगर निगम के दो दर्जन से अधिक पार्षद ने बीजेपी विधायक राज सिन्हा और विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री रघुवर दास और नगर विकास मंत्री सीपी सिंह से रांची में मुलाक़ात की। निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, कुव्यवस्था एवं हिटलरशाही के खिलाफ अपनी मांगों को पार्षदों ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने सीपी सिंह को धनबाद सहित पूरे राज्य के नगर निगम की समीक्षा बैठक बुलाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में पार्षदों ने कहा कि नगर निगम में एकक्षत्र राज कायम है। वनमैन के रूप में निगम में विकास का कार्य चल रहा है। चुनाव के तीन साल बीत जाने के बाद भी किसी भी जनप्रतिनिधि की निगम में कोई बात नहीं सुनी जाती है।

इन तीन सालों में दस से पंद्रह बैठकें बोर्ड और स्थायी कमिटी की हो चुकी है। लेकिन इन बैठकों में झारखंड नगरपालिका एक्ट का पालन नहीं किया जा रहा है। पार्षदों ने निगम के अधिकारियों पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। पार्षदों का कहना है कि किसी वार्ड में करोड़ों की योजना का काम चल रहा है तो किसी वार्ड में लाख रुपए की योजना पारित नहीं हो पा रही है।

विधायक राज सिन्हा ने कहा जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। चुने हुए प्रतिनिधियों को निगम में सम्मान मिलना चाहिए। मासस विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि निगम की यह हठधर्मिता है। निगम के फंड पर सभी पार्षदों को सामान अधिकार मिलना चाहिए। जनता के चुने हुए ये प्रतिनिधि है इन्हें भी अपने क्षेत्र में विकास का मौका मिलना चाहिए।

 

 

 

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026