समाधान छात्रावास का उद्घाटन

City: Dhanbad | Date: 17/07/2018
1280

 समाधान शिक्षा दान की नई पाठशाला दिनांक 17 जुलाई 2018  दिन मंगलवार को समाधान मैं पढ़ रहे जरूरतमंद और मेधावी बच्चों के लिए छात्रावास तथा समाधान की एक नई शाखा का उद्घाटन हुआ, जो कि हीरक रोड सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल के समीप संस ब्राइट अपार्टमेंट में  हुआ । समाधान छात्रावास का उपयोग ऐसे बच्चे कर पाएंगे जो बच्चे समाधान नौकरी 24 में दूर-दूर से पढ़ने आते हैं, उन्हें ही रहने की सुविधा दी जाएगी साथ साथ आसपास रहने वाले जरूरतमंद व गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा भी प्रदान की जाएगी और उनको पढ़ाने का काम भी  छात्रावास में रहने वाले सीनियर छात्र करेंगे।छात्रावास उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रहे वरीय पुलिस अधीक्षक  मनोज रतन चौथे मोंगिया स्टील के डायरेक्टर  गुणवंत सिंह सलूजा विशिष्ट अतिथि के रुप में बियाडा  पूर्व  अध्यक्ष विजय  झा  वैज्ञानिक के के शर्मा सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल आर के तिवारी ,प्रोफेसर रंजन सिन्हा, रामा सिन्हा रहे ।छात्रावास उद्घाटन समारोह  की शुरूआत वरीय अधीक्षक  मनोज रतन चौथे  और  गुणवंत सिंह सलूजा जी के हाथों फीता काटकर  की गई  कार्यक्रम के दरमियान बेस्ट वॉलंटियर को भी सम्मानित किया गया। वही  मनोज रतन चौथे समाधान के कार्य को पुनः सराहा और उन्होंने यह भी बात स्मरण कराया कि समाधान से जुड़े हुए 2 वर्ष आज ही पूरा हुआ है।इस शुभ दिन  समाधान संस्था से मैं जुड़ा था समाधान लगातार शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों कार्य कर रही है।जिससे गरीब बच्चे पढ़ाई कर पा रहे हैं । वही गुणवंत सिंह सलूजा का कहना है कि अगर इंसान के पास अर्जुन भेदी लक्ष्य हो तो  कोई भी लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।जैसा कि यह समाधान संस्था  दिन-ब-दिन अपने लक्ष्य के समीप पहुंचते जा रहे हैं  ।इन्हीं शब्दों के साथ उन्होंने समाधान के सभी वालंटियर्स को ढेर सारी शुभकामनाएं दिए मौके पर समाधान के लगभग 70 स्वयंसेवक चंदन, रविंद्र, अविनाश, बिट्टू, रोशन ,विशाल, विनोद , आबदा, जाहिदा, दीपा, चंदा ,सोनी, स्नेहा आदि मौजूद थे

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026