स्नातक में नए आवेदन अब नहीं, बुधवार तक जमा करें शुल्क

City: Dhanbad | Date: 16/07/2018
1261

धनबाद : चांसलर पोर्टल पर स्नातक में आवेदन की तिथि समाप्त हो चुकी है। अब तक 26401छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन दिए हैं। इनमें 19517ने आवेदन शुल्क जमा किया है। लगभग सात हजार विद्यार्थियों ने आवेदन तो भरा है पर शुल्क के तौर पर 100रुपये नहीं चुकाए हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं को बुधवार यानी 18जुलाई तक ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अनुमति दी जाएगी। इस तिथि के बाद उन्हें दाखिला नहीं मिल सकेगा। इसके साथ ही पोर्टल पर अब नये आवेदन भी स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

धनबाद के कॉलेज

कॉलेज -          आवेदन - शुल्क जमा

पीके राय कॉलेज - 5293 - 3840

एसएसएलएनटी कॉलेज-3185-2543

आरएस मोर कॉलेज - 3132 -2424

बीएसके कॉलेज मैथन -3085-2153

आरएसपी कॉलेज - 2158-1443

कतरास कॉलेज - 2089 -1579

सिंदरी कॉलेज - 2057 - 1509

बोकारो के कॉलेज

बीएस सिटी कॉलेज - 2031 - 1482

चास कॉलेज - 2010 - 1513

केबी कॉलेज बेरमो - 1359 - 1031

नामांकन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

- 20जुलाई को जारी होगी पहली चयन सूची

- 30जुलाई तक मिलेगा नामांकन का मौका

- दो अगस्त को जारी होगी रिक्त सीटों की सेकंड लिस्ट

- आठ अगस्त तक मिलेगा नामांकन का अवसर

फेल और अनुपस्थित छात्र-छात्राओं को 17से 20तक मौका

धनबाद : पीके राय कॉलेज ने स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के वैसे छात्र-छात्राएं जो प्रथम इंटरनल परीक्षा में अनुपस्थित थे और सेकेंड सेमेस्टर की इंटरनल परीक्षा में फेल हैं। उनके लिए 17से 20जुलाई तक कॉलेज में इंटरनल परीक्षा आयोजित होगी। विषयवार छात्र अपने विभागाध्यक्ष से मिलकर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। इस परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने पर सेकेंड सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026