लक्ष्य से काफी पीछे है शौचालय निर्माण, ओडीएफ की घोषणा टली

City: Dhanbad | Date: 16/07/2018
1261

निरसा : 16जुलाई को निरसा प्रखंड को ओडीएफ घोषित किया जाना था। लेकिन निरसा प्रखंड में लक्ष्य के अनुरूप शौचालय निर्माण नहीं हो सका है। बीडीओ मुकेश कुमार बाउरी का कहना है कि 15अगस्त तक निरसा प्रखंड को ओडीएफ घोषित कर दिया जाएगा।

मालूम हो कि निरसा प्रखंड सभागार में 13जुलाई शुक्रवार को निरसा क्षेत्र को ओडीएफ घोषित करने को लेकर निरसा प्रखंड पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी की अध्यक्षता में सभी पंचायत के मुखिया एवं स्वयंसेवकों की बैठक हुई थी। बैठक में सरकार के आदेशानुसार सभी मुखियों स्वयंसेवक और पंचायत सचिव को कड़ा निर्देश दिया गया था कि 16जुलाई को निरसा प्रखंड को ओडीएफ घोषित किया जाना है। इसलिए शौचालय निर्माण के कार्य काम को जल्द से जल्द पूरा करें। बीडीओ ने मुखियों को कड़ा निर्देश एवं फटकार लगाते हुए कहा था कि सरकार जहां शौचालय बनाने में तेजी दिखा रही है। वही मुखिया शौचालय निर्माण में सुस्त नजर आ रहे हैं। प्रखंड में कुल 12हजार शौचालय निर्माण होना था। जिसमें अभी तक करीब छह हजार शौचालयों का ही निर्माण किया गया है।

श्यामपुर पंचायत के उपमुखिया कृष्णा रजक ने कहा कि जहां हमारी पंचायत में 300शौचालय बनाने का लक्ष्य था। अभी तक लगभग 50-60शौचालय ही बनाए गए हैं। जबकि कागज में डेढ़ सौ शौचालय बनने की बात कही जा रही है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026