ग्रामीणों के साथ अन्याय कर रही है प्रशासन : जिला चेंबर

City: Dhanbad | Date: 16/07/2018
1260

बरवाअड्डा टुंडी रोड चौड़ीकरण कार्य में बिना मुआवजा दिए किए जा रहे कार्य को लेकर आंदोलित ग्रामीणों का समर्थन करते हुए धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने चेंबर का नैतिक समर्थन देते हुए कहा कि जिला प्रशासन अपनी अकर्मण्यता को छिपाने के लिए ग्रामीणों का दोहन कर रही है।यह रोड पूर्णता ग्रामीण है, जिसे यहां के रैयतों ने अपनी अपनी जमीन दान देकर रास्ता बनवाया था। जिसे कालांतर में सरकार ने पक्की सड़क में तब्दील कर दिया। उस वक्त यह सड़क जिला परिषद की थी और इसकी चौड़ाई लगभग 10फीट ही थी। बिना किसी को सूचना दिए या मुआवजा दिए इस सड़क को 50फीट नया नक्शा में कैसे दर्शाया गया। यह समझ से परे है। साथ ही ग्रामीणों से कहा कि इसके लिए आप लोग आरटीआई का सहारा लें। साथ ही इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जनसंवाद में करें। साथ ही कहा कि रैयतों द्वारा बनाया गया मोर्चा द्वारा शुक्रवार को दी जाने वाले धरने में जिला  चेंबर भी शामिल रहेगा। वही कृषि बाजार चेंबर के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि कानूनी लड़ाई के साथ ही जमीन लड़ाई लड़नी पड़े तो जिला चेंबर के साथ ही व्यवसाई वर्ग भी रैयतों के साथ है। क्योंकि यहां के प्राय रैयत चेंबर सदस्य हैं । मौके पर बरवाअड्डा चेंबर के सचिव पप्पू सिंह, सुनील मोदी, रंजन बाराट, देवीलाल मोदी,दिलीप विश्वकर्मा, रामाशंकर बाराट, धनेश्वर महतो, जीतू महतो, सुधीर तूरी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026