संताल कोयलांचल में बंद असरदार, ट्रेनें रोकी, गिरफ्तारी से गिरिडीह में थाना फुल

City: Dhanbad | Date: 05/07/2018 Admin
1280

भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ विपक्ष ने गुरुवार को झारखंड बंद किया। पूरे संताल कोयलांचल में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। देवघर के मधुपुर में पटना-हावड़ा जनशताब्दी ट्रेन करीब दस मिनट रोकी गई। साहिबगंज के बरहड़वा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई। बोकारो में भुवनेश्वर राजधानी को रेलवे स्टेशन पर रोककर प्रदर्शन किया गया। वहीं दुमका में आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक हथियारों के साथ जुलूस निकाला। इसके अलावा देवघर में सड़के खाली होने की वजह से बच्चे सड़क पर ही क्रिकेट खेलते दिखाई दिए। संयुक्त विपक्ष के झारखंड बंद का संताल और कोयलांचल में सुबह से व्यापक असर देखा जा रहा है। धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं। बंद कराते कई दर्जन नेता जगह-जगह गिरफ्तार किए गए हैं।

धनबाद में सड़क पर जले टायर, हुई गिरफ्तारी

बंद के दौरान कांग्रेसी नेता वैभव सिन्हा को पुलिस ने रानीबांध आइएसएम गेट के पास से गिरफ्तार किया। इसके अलावा धनबाद स्टेशन पर एसडीओ अनन्य मित्तल, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर मुकेश कुमार व रेल डीएसपी विनोद कुमार महतो तैनात थे। साथ में आरपीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार पांडेय भी मौजूद थे। ताकि बंद समर्थकों को रोका जा सकें।

बोकारो में बंद समर्थकों ने रोकी ट्रेन

बोकारो में भी झारखंड बंद का व्यापक असर देखने को मिला। भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ विपक्षी पार्टियों का जोरदार आंदोलन देखने को मिला। झारखंड विकास मोर्चा की ओर से भुवनेश्वर राजधानी को रेलवे स्टेशन पर रोका गया। इसके अलावा बिरसा चौक को भी जाम किया गया। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जाम करने वाले लोगों को हटाया। चंदनकियारी में विपक्षी दलों ने मुख्य पथ को जाम कर दिया। बगोदर में बंद समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को थाना में बिठाया गया है। वहीं गिरिडीह शहर में भी बंद समर्थकों की शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।

देवघर के मधुपुर में बंद समर्थकों ने ट्रेन रोकी। पटना-हावड़ा जनशताब्दी ट्रेन को बंद समर्थकों ने करीब दस मिनट तक के लिए रोके रखा। इस दौरान विपक्षी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जमकर नाजेबाजी कर रहे थे। वहीं प्रशासन ने हस्तक्षेप कर कई समर्थकों को गिरफ्तार किया। मधुपुर में बंद समर्थक सड़क पर उतरे। वहीं पूरे जिले में बंद असरदार दिखाई दिया। जगह जगह विपक्षी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। देवघर के सारठ में बंद कराने के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और समर्थक भी उतरे।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026