नारायणी साहित्य अकादमी की मासिक कवि गोष्ठी का हुवा सफल आयोजन

City: Dhanbad | Date: 01/07/2018 Admin
1260

नारायणी साहित्य अकादमी, धनबाद शाखा की मासिक कवि गोष्ठी कल कोयलानगर के डायमंड क्लब में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। गोष्ठी में सम - सामयिक कविताओं के साथ - साथ ग़ज़लों और गीतों की भी गंगा बही। नारायणी साहित्य अकादमी की जिलाध्यक्ष डॉ. कविता विकास ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। युवा कवि तुषार कश्यप ने हम बन गए शैतान और अनन्त महेन्द्र ने मुसीबत के बादल उमड़ने लगे हैं जैसी शानदार ग़ज़लों से गोष्ठी की आगाज़ की। कवयित्री सुमन मिश्रा ने मगही गीत की प्रस्तुति दी। हास्य व्यंग्य की कवयित्री मीतू सिन्हा ने तू रांची में रहता है या आगरे में कविता से खूब हँसाया। दोहों के लिए प्रसिद्ध दिनेश चन्द्र रविकर और स्नेह प्रभा जी ने अपने दोहों से सामाजिक व्यवस्था पर कड़ा प्रहार किया। ग़ज़लकार अजय मिश्रा धुनी ने बेशोकम में भी हुनर रखता हूँ और कविता विकास ने मुहब्बत की दुनिया चलो बसाएं जैसी ग़ज़लों से खूब वाहवाही बटोरी। मंजू शरण ने लाजवाब साथ मिल जाए तो बात बन जाए गीतिका सुनाई तो संगीता नाथ ने डराओ न हमे गम से जैसी शानदार ग़ज़ल सुना कर महफिल में चार चाँद लगा दी। कवि राजपाल यादव ने भाषायी बिक्रीऔर शालिनी खन्ना ने मान धन का बढ़ा तथा शालिनी झा ने मैं कौन हूँ जैसी आज के परिवेश की कविता सुना कर गोष्ठी में जान डाल दी। इस गोष्ठी का संचालन शंभु शरण मंडल ने किया। बीजेपी प्रवक्ता श्री मिल्टन पार्थसारथी, जी एम एस्टेट श्री विकास कुमार, श्रीमती मंडल, श्री जे. एस. शरण, श्री मयंक नाथ और साहित्य प्रेमी श्री मिथिलेश झा की गरिमामयी उपस्थिति रही।आयोजक श्री विकास कुमार ने गोष्ठी की सफलता पर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026