दुर्घटना रोकने तथा रेल पटरी की सुरक्षा के मद्देनजर बरमसिया ओवरब्रिज के किनारे से हट रहा अतिक्रमण

City: Dhanbad | Date: 18/06/2018 Samay News 24 Admin
1261

रेलवे मॉनसून की तैयारियों में जुट गया है। मॉनसून के मद्देनजर रेल पटरी की सुरक्षा पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। बरमसिया ओवरब्रिज के किनारे से अतिक्रमण हटाकर रेल लाइन को सुरक्षित किया जा रहा है। इसी रास्ते से धनबाद-हावड़ा रेलवे ट्रैक गुजरी है। पिछले साल बरसात के दिनों में यहां मिट्टी सरक कर आ गई थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया था। वर्ष-2017 में बरसात के दिनों में बांस-बल्ली और बोरा लगाकर बरमसिया ओवरब्रिज के बगल से मिट्टी सरकने से रोका गया था। यहां करीब 700 मीटर तक मिट्टी का ढेर (ओवर बर्डन) है। मिट्टी के ढेर पर खटाल और घर हैं। लगातार बारिश होने पर मिट्टी बाहर कर रेल पटरी पर गिरनी लगती है। रेलवे खटाल और घर तोड़ कर यहां की मिट्टी को समतल किया जा रहा है। मिट्टी समतल करने के बाद पत्थर और दीवार (रिटेनिंग वॉल) से मिट्टी सरकने से रोका जाएगा। दीवार निर्माण के लिए रेलवे यहां से खटाल और घरों को हटा रहा है। बरसात को देखते हुए धनबाद रेल मंडल में हर जगह पेड़ों की छंटाई हो रही है। रेल पटरी के बगल के पेड़ों की टहनियां छांटी जा रही हैं। जहां जलजमाव (वाटर लागिंग) होता है, वहां छाई गद्दा से मिट्टी ले जाकर डाला जा रहा है, ताकि रेल पटरी पर पानी जमने से ट्रेनों का परिचालन बाधित नहीं हो। मॉनसून के लिए विशेष पेट्रोलिंग टीम भी बनाई गई है। पेट्रोलिंग टीम विशेषकर बरसात के मद्देनजर रेल पटरियों के आपपास के क्षेत्र का दौरा कर रही है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026