CM के प्रधान सचिव ने तमाम व्यस्तताओं के बीच हासिल की पीएचडी की डिग्री

City: Dhanbad | Date: 18/06/2018 Samay News 24 Admin
1266

धनबाद- मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने तमाम जिम्मेदारियों और व्यस्तता के बीच Ph.D. की डिग्री लेने में सफलता हासिल की है। 1996 बैच के IAS टॉपर रहे सुनील कुमार वर्णवाल ने यह डिग्री IIT-ISM धनबाद के मैनेजमेंट स्टडीज विभाग से हासिल की है। सुनील कुमार बर्णवाल को यह डिग्री संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव शेखर ने प्रदान की। डॉ वर्णवाल के शोध का विषय था भारतीय सन्दर्भ में इ–गवर्नेंस सेवा की स्वीकार्यता एक अन्वेषणात्मक अध्ययनपारंपरिक वेशभूषा में डिग्री लेने के बाद डॉ वर्णवाल ने अपनी प्रतिज्ञा यानि प्लेज को संस्कृत और अंग्रेजी भाषा में पढ़ा। 

डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने बताया कि आईटी विभाग में निदेशक रहते हुए उन्हें आईटी प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई ट्रेनिंग भी ली। इसी दौरान उनके मन में ई-गवर्नेंस पर शोध करने का ख्याल उत्पन्न हुआ। इस मौके पर केंद्रीय विज्ञान और तकनिकी विभाग के सचिव प्रो आशुतोष शर्मा, संस्थान के चेयरमैन प्रो. डी.डी मिश्रा, रजिस्ट्रार कर्नल एम.के सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026