सिखों के पाँचवें गुरु गुरु अर्जन देवजी का शहीदी पर्व मनाया गया

City: Dhanbad | Date: 17/06/2018 samay news24
1211

कुमारधुबी:-शहीदों के सरताज सिखों के पांचवें गुरु गुरु अर्जन देव जी का 412 वा शहीदी पर्व रविवार को कुमारधुबी एवम निरसा गुरुद्वारा में मनाया गया। इस अवसर पर सिख साध संगत द्वारा गुरुद्वारा प्रांगण, गुरु नानक मिसन स्कूल के समीप छबील का आयोजन किया। आते जाते सभी गाड़ियों को रोक - रोक कर उन्हें ठंडा शर्बत तथा प्रसाद का भोग दिया गया। कुमारधुबी गुरुद्वारे में किर्तन दरबार का आयोजन किया गया। पटना साहिब से आये ज्ञानी ज्ञान सिंह जी के हजुरी रागी जत्था ने अपने शब्द किर्तन से सभी श्रधालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं पश्चिम बंगाल के चिनाकुड़ी से आये कथा वाचक भाई नानक सिंह जी ने गुरु अर्जन देव जी की शहादत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की नौजवान पीढ़ी अपने गुरुओं द्वारा किये गये बलिदानों को भूल कर मोबाईल और टीवी से जुड़ गई है। आज की नौजवान  पीढ़ी प्रैक्टिकल को गई है। उन्होंने कहा कि कहा कि ऊंचाई पाना बड़ी बात नहीं है शिखर पे रहते हुए अपने बुनियाद से पकड़ बनाये रखना बड़ी बात है। शहीदी पर्व मनाने से पूर्व 40 दिनों तक रोजाना सुबह स्त्री सतसंग के सदस्यों द्वारा कुमारधुबी गुरुद्वारा में सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। रविवार को कीर्तन दरबार की समाप्ति के उपरांत वहाँ उपस्थित सभी श्रधालुओं ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी,गुरुद्वारा के ज्ञानी भाई रविन्दर सिंह जी, स्त्रीसत्संग के दलजीत कौर, राजरानी कौर , रानी कौर, सुखवीन्दर कौर, अजीत कौर, सतपाल कौर, गुरप्रीत कौर, कुलवन्त कौर, पिन्की कौर, हरजीत कौर,  बीर खालसा दल के सभी सदस्यों तथा सभी सिख साध संगत का अहम योगदान रहा।

 

 

More News

धनबाद सहिया के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
तिथि : 19/03/2026
चिरकुंडा नगर परिषद: सुनीता देवी ने अध्यक्ष और विजय यादव ने उपाध्यक्ष पद की ली शपथ, डीडीसी ...
तिथि : 18/03/2026
वार्ड 11: पार्षद बद्री रविदास ने किया आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास; ₹15.83 लाख की लागत से हो...
तिथि : 18/03/2026
तीसरी संतान विवाद पर पार्षद बद्री रविदास का बड़ा खुलासा
तिथि : 17/03/2026
धनबाद के इंद्रपाल ने पेश की मानवता की मिसाल, पत्नी को किडनी दान कर बचाया जीवन
तिथि : 12/03/2026
धनबाद के असर्फी अस्पताल में मानवता हुई शर्मसार, ₹20,000 के लिए बंधक बना रहा शव मेयर ने निज...
तिथि : 12/03/2026
18 मार्च को शपथ लेंगे धनबाद के नए महापौर और पार्षद, उसी दिन होगा उप महापौर का चुनाव
तिथि : 10/03/2026
एटीएम ठग रंगे हाथों गिरफ्तार: कुस्तौर में जनता ने सिखाया सबक
तिथि : 10/03/2026
धनबाद: दबंगई का फ़िल्मी तांडव, बियर पीने से मना करने पर फल दुकानदार को कार से 100 मीटर तक घ...
तिथि : 05/03/2026
धनबाद: एसएसपी आवास पर होली की अनूठी मस्ती
तिथि : 03/03/2026