नीरज सिंह हत्या के आरोप में जेल में बंद विधायक संजीव सिंह को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली राहत, अविलंब धनबाद जेल शिफ्ट करने का आदेश

City: Dhanbad | Date: 14/02/2018
1260

चचेरे भाई सह धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के आरोप में होटवार जेल में बंद झरिया विधायक संजीव सिंह को बुधवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य प्रकाश की अदालत ने झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में विधायक संजीव सिंह को अविलंब धनबाद जेल शिफ्ट करने का आदेश जेल प्रशासन को दिया है तीन फरवरी को विधायक की ओर से अधिवक्ता मो. जावेद ने अदालत में आवेदन देकर विधायक को राची से धनबाद जेल शिफ्ट करने की प्रार्थना की थी। अधिवक्ता मो. जावेद ने न्यायालय में दलील देते हुए कहा था कि जिला प्रशासन ने जानबूझ कर उन्हें अपने रिश्तेदार व वकीलों से दूर करने की नीयत से राची जेल भेजा है ताकि वह धनबाद में चल रहे मुकदमे में समुचित बचाव न कर सकें। विधायक की ओर से सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सैयद सुहैल शेख बनाम महाराष्ट्र सरकार एवं झारखंड हाई कोर्ट द्वारा विकास तिवारी बनाम झारखंड सरकार में पारित आदेश का हवाला दिया गया बताते चलें कि 19 अप्रैल 2017 को मंडल कारा अधीक्षक धनबाद के आवेदन पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धनबाद ने विधायक संजीव को धनबाद जेल से बिरसा मुंडा कारा होटवार राची स्थानातरित करने की अनुमति दी थी इसके बाद 20 अप्रैल 2017 को कड़ी सुरक्षा के बीच संजीव सिंह को राची के होटवार जेल भेज दिया गया था इसके आदेश के खिलाफ विधायक ने उच्च न्यायालय में अपील की थी उच्च न्यायालय ने 16 जनवरी 2018 को इस अपील पर सुनवाई करते हुए विधायक संजीव सिंह की जेल शिफ्टिंग के आदेश को निरस्त कर दिया था।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026