महाकुंभ को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, पांच महिला यात्री बेहोश, ट्रेन छूटने पर हंगामा

City: Ranchi | Date: 17/02/2025
1228

समय न्यूज़ 24 रांची : रांची-महाकुंभ को लेकर ट्रेनों में अफरा-तफरी मची हुई है. रांची, हटिया और अन्य स्टेशनों के प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ के कारण पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है. यूपी या यूपी होकर जाने वाली ट्रेनें लगातार विलंब से रांची स्टेशन से रवाना हो रही हैं. इसके कारण रांची स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ पिछले कई दिनों से बढ़ गयी है. यूपी जानेवाली ट्रेनों में यात्री क्षमता से अधिक हो जा रहे हैं और गेट के पास खड़े होकर यात्रा करने को भी विवश हैं. यात्री जगह नहीं मिलने पर आरक्षित बोगी में भी प्रवेश कर जा रहे हैं. लोग ट्रेनों के शौचालय में भी यात्री सफर करने को विवश हैं. रविवार को ट्रेन संख्या 12817 (झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस) ट्रेन हटिया स्टेशन से ही यात्रियों से भरी हुई रांची स्टेशन पहुंची. सामान्य बोगी से लेकर स्लीपर, एसी बोगियों में बिना टिकट यात्रियों ने कब्जा कर लिया था और बोगी का गेट बंद कर दिया था. ट्रेन जब रांची स्टेशन पहुंची तो ट्रेन में पहले से सवार यात्रियों ने दरवाजा नहीं खोला. इससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई.

More News

रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026
बजट सत्र ब्रेकिंग- धनबाद के अस्पताल में शव रोकने पर सदन में हंगामा, विधायक रागिनी सिंह ने ...
तिथि : 13/03/2026
मईया सम्मान योजना : अभी भी कई लाभुकों का खाता क्यों है होल्ड ? क्या गड़बड़ी हुई की पैसा मई...
तिथि :
झारखंड के रजरप्पा में बंद पड़ी कोयला खदान में भीषण आग ,धुंए से लोग परेशान
तिथि : 21/04/2025
रांची के कोतवाली थाना का दारोगा महिला थाना से घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
तिथि : 28/02/2025
अजब-गजब : जो खुद हैं CBI चार्जसीटेड वो अब देखेंगे कार्मिक में स्थापना, प्रमोशन और आरोप का...
तिथि : 17/02/2025
दिल्ली में भगदड़ के बाद झारखंड में भी अलर्ट , महाकुम्भ को लेकर प्रमुख स्टेशन पर हो रही भीड़...
तिथि : 17/02/2025
मां ने फटी-पुरानी जींस पहनने से रोका तो बेटा बन गया शोले का वीरू
तिथि : 13/02/2025