महेशपुर कोलियरी में बिजली को लेकर मजदूरों एवं ग्रामीणों किया चक्का जाम

City: Dhanbad | Date: 03/02/2025
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद : कतरास (धनबाद): मधुबन थाना क्षेत्र महेशपुर कोलियरी सिनीडीह खादन के समीप नदी किनारे विगत तीन दिनों से बीसीसीएल कॉलोनी में बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण मजदूर में काफी रोष देखा गया. मजदूर और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से महेशपुर कोलियरी डिपु पहुंच कर चक्का जाम किया लगभग 3 घंटे खदान बंद रही मजदूर एवं ग्रामीण ने कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महेशपुर डिपो में लाइन पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व मजदूर नेता गोरचंद बाउरी पूर्व जिला परिषद सदस्य अंजना देवी कर रहे थे. धरना प्रदर्शन में काफी संख्या में मजदूर और ग्रामीणों महिला पुरुष शामिल थे. कोलियरी प्रबंधन नारायण हांसदा ने प्रदर्शनकारों एव नेता गौर चन्द बाउरी से वार्ता की प्रबंधक ने 24 घंटे में बिजली देने की बात कही तब जाकर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ. मौके पर गोपाल बाउरी, आनंद बाउरी, लालू बाउरी, सुनील कुमार सिंह, राज कुमार चौहान, रामजी चौहान, उमाशंकर, विकास पासवान, विजय बाउरी, आर्यन बाउरी, शेखर बाउरी,अंजना देवी, गंगा देवी,रिंकू देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, आदि मौजूद थे.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026