चिटाहीधाम: श्री राम महायज्ञ प्रचार वाहन का शुभारंभ

City: Dhanbad | Date: 18/01/2025
1283

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद :-धनबाद के सांसद श्री ढुलू महतो के भतीजे खुशवंत कुमार ने आज चिटाहीधाम स्थित राम राज मंदिर से श्री राम महायज्ञ के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह प्रचार वाहन श्री राम महायज्ञ के महत्व और संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। यह वाहन क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरों में जाकर श्री राम महायज्ञ के आयोजन की जानकारी प्रदान करेगा और श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित करेगा।

खुशवंत कुमार ने इस अवसर पर कहा, "यह महायज्ञ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में शांति, सद्भाव और एकता का संदेश भी देता है। मैं सभी श्रद्धालुओं से आग्रह करता हूं कि वे इस महायज्ञ में भाग लें और इसका पुण्य लाभ प्राप्त करें।"
श्री राम महायज्ञ के आयोजकों ने बताया कि यह महायज्ञ 02 फरवरी से 12 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवचन, भजन संध्या और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा।
इस शुभ अवसर पर मुख्य रूप से कमल महतो सुरेश साव उमेश राहुल यश सुमित नापित अंकित परमेश्वर आदित्य बाबूलाल अरविंद दुबे निमाई ओझा उपस्थित थे ।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026