साइबर पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर अपराधी, फर्जी टेलिकॉम अधिकार बन करता था कॉल

City: Dhanbad | Date: 18/01/2025
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद : वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक साइबर अपराध रोकथाम, धनबाद के मार्गदर्शन में प्रतिबिम्ब प्लाटेड नंबर -9905665295 के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई के सिलसिले में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तेतुलमारी थाना अन्तर्गत तिलाटॉड में छापामारी किया, जहाँ से शिवन दास के घर से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अपराधी का नाम कैलाश दास बताया जाता है, जो साइबर ठगी में प्रयोग में लाये गये प्रतिबिम्ब प्लाटेड नंबर 9905665295 लगा हुआ मोबाईल के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए अपराधी के पास से एक मोबाइल, दो सिम (प्रतिविम्ब प्लॉटेड सिम 01) जप्त किया गया है। इनसे पूछताछ करने पर बताया गया कि ये अपने आप को जियो प्राइवेट लिमिटेड, गूगल पे, फोन पे एवं अन्य विभिन्न कंपनियों के अधिकारी बतलाकर वाट्सएप के माध्यम से संदिग्ध लिंक भेजकर रुपयों की ठगी करते थे। ये लोग ठगी का काम हेतु दूसरों के नाम का फर्जी सिम निकालकर इस्तेमाल करते थे ताकि जाँच पड़ताल होने पर इनका नाम प्रकाश में न आये।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026