ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते अवैध कोयला कारोबार पर पुलिस ने कसा सिकंजा मोदीडीह में अवैध मुहाने की हुई भराई

City: Dhanbad | Date: 17/01/2025
1264

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद : ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते अवैध कोयला कारोबार पर बीसीसीएल व पुलिस ने शिकंजा कस दिया। मामला जोगता थाना क्षेत्र के मोदीडीह का है। मोदीडीह पुराना अस्पताल के पीछे धंधेबाजों के द्वारा अवैध कोयला खनन के लिए खोले ग ए मुहाने को शुक्रवार को बंद करवाया गया। इस दौरान जोगता पुलिस, बीसीसीएल के सिजुआ क्षेत्रीय प्रबंधन तथा सीआइएस एफ की मौजूद थी। गुरुवार को धंधेबाजों के द्वारा अवैध मुहाना खोलने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। ग्रामीण किसी भी कीमत पर अवैध कोयला खनन नहीं होने देने पर टिके हुए थे। ग्रामीणों के आक्रोश व विरोध को देखकर बीसीसीएल प्रबंधन और पुलिस हरकत में आई और धंधेबाजों के मंसूबे पर पानी फेर दिया।

कोयला खनन के लिए खोले गए मुहाना को जेसीबी मशीन के जरिए बालू, मिट्टी, पत्थर डालकर भरवा दिया गया। बता दें कि मोदीडीह, श्यामबाजार में अवैध रूप से कोयला का धंधा चल रहा है। धंधेबाज मजदूरों के जरिए परियोजना, रेलवे साइडिंग आदि जगहों से कोयला मंगवाकर श्यामबाजार में जमा करवाता है। बाद में कोयले को रात के अंधेरे में ट्रक के जरिए गंतव्य के लिए भेज दिया जाता है। बीसीसीएल के बंद पड़े अस्पताल के पीछे मुहाना होने की जानकारी मिलने पर धंधेबाज उसे खोलकर अवैध खनन करने की तैयारी में जुट ग ए। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए मुहाने को खोल दिया गया। खनन स्थल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को इसकी भनक लग ग ई और विरोध करना शुरू कर दिया।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026