महाकुंभ में 1.65 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई:सुबह 4 बजे से 44 घाटों पर स्नान चला; 12 किमी पैदल चलकर संगम पहुंचे लोग

City: Varanasi | Date:
213

महाकुंभ 144 साल में दुर्लभ खगोलीय संयोग में हो रहा है, यह वही संयोग है, जो समुद्र मंथन के दौरान बना था, भक्तों पर हेलिकॉटर से फूलों की वर्षा की गई
समय न्यूज़ 24 डेस्क प्रयागराज  :- महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा पर सुबह 4 बजे से पहला स्नान चला। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 44 घाटों पर पहले दिन 1 करोड़ 65 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। भक्तों पर हेलिकॉटर से फूलों की वर्षा की गई। महाकुंभ 144 साल में दुर्लभ खगोलीय संयोग में हो रहा है। यह वही संयोग है, जो समुद्र मंथन के दौरान बना था।देश के कोने-कोने से भक्त प्रयागराज आए हैं। पहले दिन भीड़ इतनी रही कि 3700 लोग अपनों से बिछड़ गए। बाद में खोया-पाया केंद्र से अनाउंसमेंट कर ज्यादातर लोगों को उनके परिवार वालों से मिलवाया गया। हेलिकॉप्टर और NSG कमांडो ने महाकुंभ में आए लोगों पर नजर रखी। विदेशी श्रद्धालु भी बड़ी तादाद में कुंभ में स्नान करने पहुंचे। प्रशासन के मुताबिक, जर्मनी, ब्राजील, रूस समेत 20 देशों से भक्त पहुंचे। आज से ही श्रद्धालुओं ने 45 दिन का कल्पवास शुरू कर दिया।संगम पर एंट्री के सभी रास्तों पर रात में भी भक्तों की भीड़ है। वाहनों की एंट्री भी बंद है। श्रद्धालु बस और रेलवे स्टेशन से 10-12 किलोमीटर पैदल चलकर संगम पहुंच रहे हैं। 60 हजार जवान सुरक्षा-व्यवस्था संभाल रहे हैं। जगह-जगह कमांडो और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात हैं।
2 और बड़ी बातें
एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने निरंजनी अखाड़े में अनुष्ठान किया। कल्पवास भी करेंगी।महाकुंभ को लेकर गूगल ने भी खास फीचर शुरू किया। महाकुंभ टाइप करते ही पेज पर वर्चुअल फूलों की बारिश हो रही है.

More News

महाकुंभ शुरू, पर्व पौष पूर्णिमा पर श्रृद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी, सुरक्षा व्यवस्था चाक...
तिथि : 13/01/2025
महाकुंभ जाने से पहले श्रद्धालुओं के लिये जिला आपदा विभाग ने जारी की एडवाइजरी
तिथि : 09/01/2025
TIK TOK वीडियो बनाने गये 5 दोस्तों की में गंगा नदी में डूबने से मौत
तिथि : 30/05/2020 06:30 AM