सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी पर दर्ज झूठा मुकदमा वापस लेने समेत पांच मांगों को लेकर आजसू का धरना प्रदर्शन

City: Dhanbad | Date: 13/01/2025
1264

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद :  पिछले दिनों मधुबन थाना अंतर्गत बाघमारा में गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के कार्यालय में की गई आगजनी,बाघमारा एसडीपीओ पर हमला एवं सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी पर झूठा मुकदमा करने के विरोध में आज आजसू पार्टी ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. धरनार्थियों ने हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए रैयतों विस्थापितों के जमीन पर बीसीसीएल के गुंडों द्वारा जमीन कब्जा बंद करो,हिल टॉप कंपनी को ब्लैक लिस्ट करो,रैयत विस्थापित पर झूठा मुकदमा बंद करो सांसद के आवासीय कार्यालय को जलाने वाले दोषी कारू यादव को अविलम्ब गिरफ्तार करने की मांग की गई।

आजसू पार्टी के प्रदेश संयोजक हीरालाल महतो ने कहा कि सांसद पर दर्ज किया गया मुकदमा झूठा है अगर मुकदमा वापस नहीं लिया जाता है तो आंदोलन और तीव्र किया जायेगा. आजसू नेता पप्पू सिंह ने कहा कि आज आजसू पार्टी सड़क पर उतरकर धरना डे रही है मांगे अगर नहीं मानी गई तो सदन तक की लड़ाई आजसू पार्टी लड़ेगी। धरना में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव संतोष महतो, रिंकू महतो,डुमरी विधानसभा प्रभारी यसोदा देवी , नरेश महतो,केंद्रीय सचिव सुभाष रवानी ,प्रमोद चौरसिया ,केंद्रीय सदस्य कुलु चौधरी, रतिलाल महतो, वीरेंदर निषाद, सदानंद महतो,संतोष कुशवाहा,सौरभ महतो,प्रमोद महतो,नरेश महतो,सचिन महतो, प्रमोद महतो,रोहित रवानी, गौतम महतो, ऊषा देवी,दीपक महतो,रिंकू महतो,योगेश गिरधारी महतो,राजकुमार महतो,प्रेम पाण्डेय, ऊषा देवी,भगवानदास शर्मा,दिगांबर महतो,धनंजय महतो,संजय महतो,मीना देवी,धर्मेंद्र सिंह,शिवा हाडी, विकाश कुमार, विकी हरि,आदि ने सम्बोधित किया।

 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026