मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना को लेकर अंचल कार्यालय को घेराव करने के बाद सड़क पर उतरी, सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया

City: Dhanbad | Date: 08/01/2025
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क  धनबाद : जिले के अंचल कार्यालय में मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना को लेकर महिलाये और युवतियां अंचल कार्यालय को घेराव करने के बाद सड़क जाम कर दी है। जबकि कई युवतियां का उग्र इस कदर थी की कार्यालय के बाहर सरकार के महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना का पोस्टर लगी हुई थी जिसे फाड़ दी है और सड़क पर फेंक कर लात जूते से पोस्टर छोटे छोटे टुकड़े कर जला दी है। आगे इससे भी बड़ी आंदोलन करने की चेतावनी दी है। सड़क जाम और पोस्टर जलाने तक प्रशासन के किसी भी अधिकारी वहाँ मौजूद नही थे।

जबकि कई महिला का कहना है पिछले चार-पांच दिनों से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहा हूं और यहां पर आने के बाद कार्यालय के बाहर ताला लटका हुई है ऐसे में हम सब मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना का फॉर्म त्रुटि कहां जांच कराये। इस मामले के लेकर हम सब उपायुक्त कार्यालय भी गए हैं वहां पर अधिकारी ने बताया कि आप लोग अंचल कार्यालय जाए वहां पर त्रुटि जांच की जा रही है लेकिन यहां आने के बाद लगभग 200 से 300 महिलाएं अधिकारी कर्मचारी के इंतजार में खड़े हैं लेकिन कोई अता-पता नहीं है इसके बाद हम सब महिलाएं उग्र होकर सड़क पर बैठकर जाम कर दिया हूं ताकि हम सबको न्याय मिल सके जिस तरह से झारखंड सरकार योजना को आधे महिलाओं में बांटी है और आधे महिलाओं को एक भी किश्त नही दिया है। इसलिए सरकार इस योजना को अगर लाभ देना है तो सभी महिलाओं को दे नहीं तो बंद कर दें।
युवती ने मीडिया को बताया कि हम सब पिछले चार-पांच दिनों से घर कॉलेज छोड़कर यहां पर आ रहे हैं और कर्मचारी गायब है इसके बाद हम सब उग्र होकर सड़क पर उतर चुके हैं जबकि यहां पर एक मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना का पोस्टर लगी हुई थी जिसे हम सब फाड़ दिए हैं और उन्हें जलाकर सरकार को चेता रहे हैं की हम सब को परेशान न करे नही तो इससे भी बड़ा आंदोलन करने पर विवश होंगे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026