प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी मंगलवार से धनबाद में सुनाएंगीं कथा

City: Dhanbad | Date: 05/01/2025
1283

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद : प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी ऐतिहासिक गोल्फ ग्राउंड में मंगलवार से गुरुवार तक श्रीकृष्ण भक्ति से जुड़ी नानीबाई मायरा की कथा सुनाएंगी। इसके साथ ही वे तनाव मुक्त जीवन जीने के बारे में भी जानकारी देंगी।
तैयारियों को लेकर रविवार को श्रीश्याम भक्त मंडल की बैठक गोल्फ ग्राउंड में हुई। संदीप अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार का पास जारी नहीं किया गया है। पहले आओ और पहले स्थान पाओ की व्यवस्था है। इसके अलावा 35 हजार वर्ग फीट के पंडाल में 10 हजार लोगों के बैठक की व्यवस्था की गई है। पेयजल, मेडिकल, शौचालय समेत अन्य व्यवस्थाएं भी दी जा रही हैं। 
जिला चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष चेतन गोयनका ने बताया कि प्रत्येक दिन कक्षा का शुभारंभ दोपहर तीन बजे से होगा। नौ जनवरी को सुबह दस बजे से श्रीश्याम बाबा का दरबार सजाया जाएगा। कोलकाता के कीर्तन गायक रवि बेरिवाल अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद कथा होगी। भंडारा भी लगाया जाएगा कार्यक्रम के संरक्षक व आपणो घर के निदेशक जयप्रकाश देवरालिया ने बताया कि आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में है। आयोजन भव्य होगा।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026