धनबाद के ईस्ट बसुरिया में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति गिरफ्तार

City: Dhanbad | Date: 25/11/2024
1263

समय न्यूज़ 24 - धनबाद जिले के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र की रंगुनी बस्ती में पूरण दत्ता की पत्नी शिल्पी कुमारी का शव कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे पंखा से लटका मिला. घटना की सूचना पाकर शिल्पी कुमारी का भाई गोड्डा निवासी प्रीतम कुमार सोमवार को रंगुनी बस्ती पहुंचा और घटना की जानकारी ली.
प्रीतम कुमार ने आरोप लगाया कि बहनोई पूरण दत्ता ने ही उसकी बहन की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया. पुलिस ने आरोपी पति पूरण दत्ता को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. मृतका शिल्पी कुमारी के भाई प्रीतम कुमार ने बताया कि दस दिन पहले ही वह बहन को छोड़ने के लिए रंगुनी बस्ती आया था. तब उसके पूरण दत्ता ने उसे काट कर फेंकने की धमकी दी थी. 
ईस्ट बसुरिया पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. बताया गया कि मृतका शिल्पी कुमार के दो बच्चे हैं. बड़ा बेटा सात साल का है, जबकि बेटी ढाई साल की है. ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी रूपेश कुमार दुबे ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026