धनबाद-एमआर अभियान सहित स्वास्थ्य विभाग की अन्य योजनाओं के प्रगति की हुई समीक्षा 9 माह से 15 वर्ष तक के आठ लाख से अधिक बच्चों को वैक्सीन देने का लक्ष्य

City: Dhanbad | Date: 22/03/2023
1247

समय न्यूज़ 24 डेस्क 

सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आज सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में मीजल्स रूबेला (एमआर) अभियान सहित जिले में स्वास्थ्य विभाग की संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा यह अभियान अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में शुरू होगा और लगभग पांच सप्ताह तक चलेगा। इसमें 9 महीने से लेकर 15 साल तक के जिले के लगभग आठ लाख से अधिक बच्चों का एमआर टीकाकरण निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि अभियान के लिए झरिया, निरसा एवं धनबाद सदर से 59 सरकारी तथा जिले के 278 प्राइवेट विद्यालयों से फॉर्म प्राप्त नहीं हुए है। 
बैठक के दौरान एमआर अभियान के लिए एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन (एईएफआइ) की कार्यशाला भी आयोजित की गई।
बैठक में सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन डॉ अमित कुमार ने कहा कि अभियान के अंतर्गत 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को यह टीका लगाया जाएगा। अगर बच्चे ने पहले भी टीका लिया है तो भी उसे टीका दिया जाएगा। कहा खसरा रोग के सफाई तथा रूबेला को नियंत्रित करने के लिए बच्चों को यह टीका दिया जाना अत्यंत आवश्यक है।
साथ ही बताया कि खसरा एक जानलेवा रोग है। यह वायरस द्वारा फैलता है। इसके कारण बच्चों में दिव्यांगता तथा असमय मृत्यु हो सकती है। वहीं रूबैला भी एक संक्रामक रोग है। यह भी वायरस द्वारा फैलता है। इसके लक्षण खसरा रोग जैसे होते हैं। यह लड़के या लड़की दोनों को संक्रमित कर सकता है। यदि कोई महिला गर्भावस्था के शुरुआती चरण में इससे संक्रमित हो जाए तो कंजेनिटल रूबैला सिंड्रोम (सीआरएस) हो सकता है जो उसके भ्रूण तथा नवजात शिशु के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।
उन्होंने कहा खसरा रूबैला का टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। बच्चों को यह टीका एक प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी द्वारा लगाया जाएगा।
बैठक में डीआरसीएचओ डॉ संजीव कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर, सभी एमओआईसी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026