धनबाद : महुदा के भाटडीह में सीबीआइ ने 25000 रुपये रिश्वत लेते बीसीसीएलकर्मी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

City: Dhanbad | Date: 17/03/2023
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद सीबीआइ की टीम ने भाटडीह ओपी क्षेत्र के 20-21 क्वार्टर गुलबाजार निवासी बीसीसीएलकर्मी भीम बाउरी को गुरुवार की रात घूस लेते गिरफ्तार किया. भीम एक रिटायर्ड कर्मी से 25000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया सीबीआइ उसे अपने साथ धनबाद ले गयी है.

क्वार्टर खाली नहीं करने देने के बदले महुदा वाशरी के रिटायर्ड कर्मी से मांगे थे पैसे
धनबाद सीबीआइ की टीम ने गुलबाजार क्वार्टर से किया गिरफ्तार महुदा 20-21 कोलियरी क्षेत्र के एक क्वार्टर सुपरवाइजर के अधीन कार्य करता है आरोपी
क्वार्टर अलॉट करने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत बताया जाता है कि भीम बाउरी बीसीसीएल का क्वार्टर अलॉट करने के नाम पर कर्मियों से रिश्वत लेता है. महुदा वाशरी से रिटायर्ड रविलाल हांसदा से भीम ने क्वार्टर खाली नहीं करने देने के एवज में 25 हजार रुपये की मांग की थी.
विजय ने सीबीआइ में की शिकायत
उसके बाद रविलाल के साला विजय टुडू ने कई बार भीम से अनुरोध किया, लेकिन वह नहीं माना. तब जाकर विजय ने इसकी शिकायत धनबाद सीबीआइ से की. विजय की शिकायत की सीबीआइ ने पुष्टि करायी.
जाल बिछाकर सीबीआइ ने भीम बाउरी को दबोचा
मामला सही पाये जाने पर भीम बाउरी को जाल बिछा कर गुरुवार की रात दबोच लिया. सूत्रों का कहना है कि महुदा 20-21 कोलियरी क्षेत्र के एक क्वार्टर सुपरवाइजर के अधीन भीम कार्यरत है.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026