धनबाद गर्मी की दस्तक 2207 चापानलों की होगी मरम्मत

City: Dhanbad | Date: 11/03/2023
1264

समय न्यूज़ 24 डेस्क

गर्मी की दस्तक से पहले पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में 2207 चापानलों की मरम्मत कराने का निर्णय लिया है. विभाग ने इसको लेकर टेंडर भी निकाल दिया है.इस मद में लगभग 16 लाख की राशि खर्च होगी. पेयजल की आशंका पर अभियान चलाया था.

डीसी ने सभी चापानलों की मरम्मत का आदेश दिया था. इसी आदेश के बाद चापानल मरम्मत का टेंडर निकाला गया है. 16 मार्च तक टेंडर डाला जाएगा. इसमें टेंडर लेने वाले ठेकेदार को अगले छह महीने तक इसका मेंटेनेंस करना होगा. धनबाद में 199, बलियापुर 315, पूर्वी टुंडी 225, टुंडी 321, तोपचांची 315, बाघमारा 303 और कतरास इलाके में 440 चापानलों की मरम्मत कराई जाएगी. ग्रामीण इलाके में पानी की व्यवस्था पूरी तरह से चापानल ही निर्भर रहती है. समय पर मरम्मत शुरू होने पर गर्मी में लोगों को पानी की दिक्कत नहीं होगी

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026