होली पर 5.80 करोड़ की शराब गटक गए कोयलांचल के लोग दो दिनों तक शराब दुकानों पर लगी रही खरीदारों की भीड़

City: Dhanbad | Date: 09/03/2023
1261

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद: होली पर धनबाद कोयलांचल में जमकर जाम छलका. इस रंगीन त्योहार पर लोग 5 करोड़ 80 लाख रुपए की शराब गटक गए. दो दिनों तक जिले की शराब दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही. इस दौरान 6 मार्च को 2 करोड़ 74 लाख रुपए और 7 मार्च को 3 करोड़ 6 लाख रुपए की शराब की बिक्री हुई.

रंगों का त्योहार होली पर लोग अपने-अपने अंदाज में खुशियां मनाते हैं. शराब के शौकीन अपने घर पर त्योहार को और रंगीन बनाने के लिए दोस्तों के साथ जाम छलकाना नहीं भूलते. यही वजह है कि पर्व पर शराब की बिक्री काफी बढ़ जाती है. कई लोग तो इस पर्व पर पहले ही शराब की खरीदारी कर घर में स्टॉक कर लेते हैँ, ताकि भीड़ में माल कम नहीं पड़ जाए. यही वजह रही कि हीरापुर, बैंकमोड, सरायढेला, बरटांड़, केंदुआ, पुटकी समेत अन्य क्षेत्रों की शराब दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ रही. लोग लंबी लाइन में लगकर शराब खरीदते देखे गए. उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त उमा शंकर सिंह ने बताया कि इस बार जिले में होली पर 5 करोड़ 80 लाख रुपए की शराब की बिक्री हुई है.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026