श्री श्री माता वैष्णो देवी मंदिर झरिया द्वारा झांकियो के साथ भव्य निशान शोभायात्रा का आयोजन

City: Dhanbad | Date: 03/03/2023
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क 

झरिया: उड़ते अबीर गुलाल, मनमोहक झांकिया , जोरदार आतिशबाजी और गगन भेदी जय माता दी के जयकारे से शुक्रवार 03 मार्च को सम्पूर्ण झरिया भक्तिमय हो गया। रंग बिरंगे निसान से झरिया शहर पट गया था। झरिया में मेला सा नजारा बना गया था। मौका था श्री श्री माता वैष्णो देवी मंदिर से निकली भव्य निशान शोभायात्रा। पिछले 15 वर्षो से यह भव्य निशान शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रहा है। बलियापुर स्टैंड स्थित श्री श्री माता वैष्णो देवी मंदिर से झांकियों के साथ निकली भव्य  निशान शोभायात्रा । इस दौरान माता के जयकारों से पूरा झरिया नगर भक्तिमय हो उठा । जम कर रंग और गुलाल उड़े । भक्तों का निशान शोभा यात्रा बलियापुर स्टैंड से निकली जो बाटा मोड़, 4 नंबर, धर्मशाला रोड, लाल बाजार, लक्ष्मीनिया मोड़, सब्जी पट्टी होते हुए वापस श्री श्री माता वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में जाकर 601भक्तों ने माता को निशान अर्पित किया । झांकियों में बाबा भोले नाथ भूत पिशाच संग तांडव कर रहे थे वहीं दूसरी ओर राधा कृष्ण के मधुर नृत्य ने भी लोगों का मन मोह लिया । इस दौरान माता वैष्णो देवी, बाबा भोलेनाथ, राधा कृष्ण की झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओ की भिंड उमड़ पड़ी। मोके पर मुख्य रूप से पंडित विजय बाबा, राजकुमार अग्रवाल, संजू वर्मा,अरुण साव,विक्रमा यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026