मेला घूम कर आ रहा अंकित को मैथन पुलिस ने ओपी में रखा बेवहज रात भर, पुलिस पर उठ रहे कई सवाल

City: Dhanbad | Date: 16/10/2021
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क

निरसा(धनबाद) : अपने दोस्तों के साथ मेले घूम कर आ रहा अंकित साव को पुलिस रात भर बेवहज रखा ओपी में।
मामला मैथन ओपी का है। जहां इनदिनों पुलिस बड़े बड़े क्राइम हो या अपराध को उद्द्भेदन करने में मौन धारण किये है। लेकिन छोटी मोटी बातों पर बच्चों को रात भर ओपी में बैठाए रखा करते हैं।
 
कुमारधुबी निवासी 17 वर्षीय अंकित ने बताया कि दशमी के अवसर पर शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ दुर्गा पूजा पंडाल देख कर बंगाल से लौट रहा था। जिसके बाद मैथन टोल प्लाजा के समीप चाय दुकान में रुककर चाय पीने लगा।  इसी बीच पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी चाय दुकान पर पहुंची और पूछताछ करने लगा। जिसमें डरकर अंकित साव का 3दोस्त भाग गया। और अंकित को पुलिस पकड़ कर रात में ओपी में रखा।
इसके बाद अंकित को पुलिस रात भर ओ पी में रखा और परिजन को बुलाने के बाद  छोड़ने की बात कही।  शनिवार सुबह 8बजे अंकित अपने पिता अशोक साव को मैथन ओ पी बुलाया सुबह अंकित अपने पिता के साथ सुबह 8:00 बजे से खबर लिखे जाने तक मैथन ओपी के चौखट पर बैठा रहा। लेकिन ओपी प्रभारी सिर्फ आने का आश्वासन घंटो भर देते रहे।
 इस संबंध में जब ओपी प्रभारी संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि अंकित के और दोस्त आएंगे तभी अंकित को छोरा जाएगा। मामला क्या है धारा क्या है नियम क्या है ओपी प्रभारी ने कोई जानकारी नहीं देते हुए फोन को डिस्कनेक्ट कर दिया। आपको बता दें मैथन ओपी क्षेत्र में कई छिनतई लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है ।लेकिन पुलिस अब तक इस मामले को आवेदन करने में हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
 वही लोगों में चर्चा है कि पुलिस छोटे-मोटे मामलों में बेकसूर को परेशान करने में लगी है । मैथन ओपी क्षेत्र से अवैध कामों को अंजाम दिया जाता है लेकिन पुलिस इस पर रोक लगाने में या कारोबारियों में कार्यवाही करने में नाकाम साबित होती है। जिसके बाद मैथन ओपी प्रभारी के ऊपर तरह तरह के सवाल उठने लगे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026