नगर निगम से मुक्ति को लेकर कतरास नागरिक समिति ने सौंपा बाघमारा विधायक को ज्ञापन

City: Dhanbad | Date: 31/08/2021
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद

कतरास (धनबाद) : कतरास नागरिक समिति के बैनर तले नगर निगम से मुक्ति के लिए कतरास वार्ड नम्बर एक के लोग लगातार आंदोलन कर रहे हैं. समिति राज्य के सीएम से गुहार लगा रहे हैं. साथ ही सारे जनप्रतिनिधियों को भी अपनी पीड़ा से रु-ब-रु करा रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार को समिति का एक प्रतिनिधिमंडल बाघमारा विधायक से मिला तथा ज्ञापन सौंपा. विधायक ढुलू महतो ने आश्वासन दिया कि कतरास की जनता मेरे लिए सर्वोपरि है और यहां लोग दूर-दराज से सब्जी बेचने के लिए आते हैं. शाखाटांड जरलाही, डॉक्टर पाडा़, हरिजन टोला, बाउरी टोला, मोची टोला जैसी जगह पर निगम द्वारा कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है. जनता को मूलभूत सुविधा दिए बिना बगैर टैक्स लेना नाजायज है. मौके पर कतरास नागरिक समिति के शिवेश विश्वकर्मा , राखोहरि पटवा ,बिनोद रजक, गुप्तेश्वर शर्मा, मदन विश्वकर्मा,अरविंद सिन्हा, गणेश मोदक आदि उपस्थित थे.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026