अम्बे आउटसोर्सिंग कम्पनी नियोजन की मांग से मुकरी, जेएमएम तथा माले पार्टी ने आर पार की लड़ाई लड़ने का किया ऐलान

City: Dhanbad | Date: 14/07/2021
1264

समय न्यूज़ 24

धनबाद: बाघमारा के बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के बेनीडीह में संचालित अम्बे आउटसोर्सिंग कम्पनी में नियोजन की मांग को लेकर जेएमएम नेता सह बिरसा फोर्स सुप्रीमो अजमूल अंसारी तथा माले नेता बलदेव वर्मा के द्वारा स्थानीय बेरोजगारो को रोजगार दिलाने को लेकर धरना प्रदर्शन दिया गया था।बाघमारा थाना के अगुवाई में वार्ता में सहमति बनी थी कि स्थानीय को रोजगार दिया जाएगा। लेकिन कम्पनी अपने किये वादे से मुकर गई है। जिसे लेकर आज जेएमएम तथा माले पार्टी ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर आर पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया। रथटाड़ में आयोजित प्रेसवार्ता में अजमूल अंसारी ने अम्बे आउटसोर्सिंग कम्पनी के इंचार्ज राणा चौधरी पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया। अजमूल अंसारी ने बताया कि संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन कम्पनी परिसर के बाहर दिया गया था।जिसके बाद सहमति बनी थी कि स्थानीय को रोजगार मिलेगा।


More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026